Wednesday, May 20, 2026
BREAKING
भारत-नॉर्वे ग्रीन साझेदारी वैश्विक जलवायु सहयोग का व्यावहारिक मॉडल: पूर्व नॉर्वे मंत्री एरिक सोल्हेम भारत-दक्षिण कोरिया मित्रता का संदेश, राजनाथ सिंह ने वीरों को किया नमन ट्रंप ने कहा- शी जिनपिंग ने दिलाया भरोसा, ईरान को हथियार सप्लाई नहीं कर रहा है चीन भारत में खुदरा ऋण पोर्टफोलियो 16.6 प्रतिशत बढ़ा, गोल्ड लोन में तेजी से हो रहा इजाफा: रिपोर्ट भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 प्रतिशत उछला मध्य पूर्व संकट के बीच सरकारी कंपनी बीपीसीएल ने रूस से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई, अमेरिका और वेनेजुएला से भी आयात जारी करीब 85 लाख से अधिक डेवलपर्स गूगल एआई मॉडल का कर रहे इस्तेमाल, 190 अरब डॉलर का निवेश करेगी कंपनी : सुंदर पिचाई डॉलर में तेजी से सोना और चांदी धराशाई, एक प्रतिशत से अधिक फिसले बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं' एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

मनोरंजन

एक्टर्स के लिए 'संघर्ष' को जरूरी मानते हैं दिव्येंदु शर्मा, बोले- यही निखारता और मजबूत बनाता है

20 मई, 2026 04:47 PM

मुंबई : ‘प्यार का पंचनामा’, ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फिल्में देने वाले और ‘मिर्जापुर’ में मुन्ना भैया के आइकॉनिक रोल के लिए मशहूर दिव्येंदु शर्मा ने अपनी मेहनत और अलग-अलग भूमिकाओं से फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत जगह बनाई है। अब वह रामचरण स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ में अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस बीच दिव्येंदु ने एक्टर्स के संघर्ष पर खुलकर बात की।

दिव्येंदु शर्मा ने अपने करियर के शुरुआती संघर्ष पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड में शुरू से शुरू करने की एक कीमत चुकानी पड़ती है और यही संघर्ष किसी अभिनेता को सच्चा बनाता है। दिव्येंदु ने कहा, “स्क्रैच से शुरू करना बहुत जरूरी है। इसके पीछे एक कीमत होती है। इसलिए मेरे लिए वहीं से शुरू करना बहुत महत्वपूर्ण था।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि संघर्ष ही एक अभिनेता को निखारता है और मजबूत बनाता है। दिव्येंदु ने बताया कि वे हमेशा ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनते हैं जिनमें उन्हें अलग-अलग तरह के किरदार और कहानियां मिल सकें। उन्होंने कहा, “मैं इस बात का बहुत ध्यान रखता हूं कि जितने भी प्रोजेक्ट्स करूं, उनमें अलग-अलग किरदार और अलग-अलग कहानियों का हिस्सा बन सकूं। इससे मुझे खुद को लगातार चुनौती देने का मौका मिलता है।”

बिना किसी बड़े इंडस्ट्री सपोर्ट या बैकिंग के अपनी सफलता पर विचार करते हुए दिव्येंदु ने कहा कि वह खुद को बहुत लकी और विनम्र महसूस करते हैं। उन्होंने बताया, मैं बहुत ब्लेस्ड और हंबल्ड महसूस करता हूं। बिना किसी बैकिंग के आज जहां पहुंचा हूं, वह मेरे सपने को पूरा करना है। आज मैं एक प्रोफेशनल एक्टर हूं। लोग मेरे काम को प्यार और सम्मान देते हैं।”

अभिनेता ने उन कई महत्वाकांक्षी एक्टर्स का भी जिक्र किया जो अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दिव्येंदु ने कहा, “मैं हर दिन सेट पर जाते समय खुद को याद दिलाता हूं कि मैं अपना सपना जी रहा हूं। बहुत से लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे यह मौका मिला है। हर दिन मैं ईश्वर, एनर्जी और आर्टिस्ट गॉड का आभार जताता हूं कि मैं स्क्रीन पर खुद को एक्सप्रेस कर पा रहा हूं।”

दिव्येंदु 'पेड्डी' में राम चरण, जान्हवी कपूर और बोमन ईरानी के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 4 जून को रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

बिना अनुमति इंटरव्यू क्लिप इस्तेमाल करने पर भड़के आर. माधवन, बोले- 'ऐसे लोग जनता का भरोसा तोड़ रहे हैं'

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

जब सपनों को पूरा करने के लिए फरहाना भट्ट को चुकानी पड़ी बड़ी कीमत, बोलीं- आसान नहीं होता...

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

प्यार जहर की तरह होता है : 'मैं वापस आऊंगा' का ट्रेलर रिलीज, अधूरी मोहब्बत की दर्दभरी दास्तां ने जीता दिल

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

'यह डेब्यू और रिटायरमेंट दोनों', ओरी ने 'खतरों के खिलाड़ी' को बताया अपना पहला 'वास्तविक' रियलिटी शो

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

दलाई लामा से मुलाकात कर भावुक हुईं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'लौटते वक्त आंखों से बहने लगे आंसू'

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

महिला निर्देशक के साथ काम करने में खुद को ज्यादा सहज महसूस किया : ज्योतिका

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'हूज योर गायनेक?' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज, सबा आजाद बोलीं- 'इस बार पहले से ज्यादा होंगी चुनौतियां'

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

'इतने लोगों के बीच मैं तन्हा कैसे महसूस कर सकता हूं', सलमान खान ने अकेलेपन वाले बयान पर दी सफाई

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

आखिर क्यों अचानक बंद करने पड़े हर्ष गुजराल को अपने लाइव शो? नए पोस्ट ने बढ़ाया बड़ा सस्पेंस

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील

सूर्या स्टारर 'करुप्पु' की सफलता से गदगद आरजे बालाजी, दर्शकों व थिएटर मालिकों से की खास अपील