Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय

उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी, हिमाचल और यूपी में भी बहुत तेज वर्षा की आशंका

27 सितंबर, 2026 04:08 PM

मौसम विभाग की ओर से आज रविवार को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है।

उत्तराखंड में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहा। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

बता दें कि उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के असर से, बीते दिन और आज (रविवार) को उत्तराखंड समेत उत्तरी, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा या असाधारण रूप से भारी बारिश होने की आशंका है।

आईएमडी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की गई है कि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। जिसकी वजह से बीते दिन यह लखनऊ से लगभग 40 किमी दक्षिण-पूर्व, कानपुर से 80 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, बहराइच से 110 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और बरेली से 260 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था।

इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान उसी इलाके में धीरे-धीरे कमजोर होकर ‘वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है।

वहीं, शनिवार शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। लोगों को रविवार सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

रविवार को झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में तेज हवाओं की आशंका है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी