Monday, October 05, 2026
BREAKING
• किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख • धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों, आढ़तियों व मिलरों को नहीं आने दी जा रही कोई दिक्कत : लाल चंद कटारूचक्क • एचबीपीई के चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने किया कीर्ति का अभिनंदन, कहा - कीर्ति की उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व • एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ बढ़ाया प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम • सिंगापुर में SING FORUM के मंच पर सीएम नायब सैनी, हरियाणा में निवेश के नए अवसरों पर कंपनियों से चर्चा • सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन,संजय दत्त, राव नरेंद्र सिंह और दीपेंद्र हुड्डा ने किसानों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों पर सरकार को घेरा • गन्नौर में 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार, SV&ACB ने की कार्रवाई • पंजाब सीएम के कार्यालय से जुड़े निजी लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी जांच • अमृतसर में जीआरपी के एएसआई पर जानलेवा हमला, कंधे को छूकर निकली गोली, भाजपा ने मान सरकार पर सवाल उठाए • Hamirpur: किसानों के हित में हिमाचल के साथ हमेशा खड़ी है मोदी सरकार : अनुराग

बाज़ार

ईरान तनाव में राहत से शेयर बाजार में 3% से ज्यादा उछाल

08 अप्रैल, 2026 12:45 PM

दलाल स्ट्रीट पर बुधवार को बड़ी राहत देखने को मिली। अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में दोनों पक्षों द्वारा दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा के बाद शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई और प्रमुख सूचकांक 3 प्रतिशत से अधिक उछल गए।

सेंसेक्स 3.71 प्रतिशत या 2,775 अंक बढ़कर 77,392 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 3.52 प्रतिशत या 815 अंक चढ़कर 23,938 पर कारोबार करता दिखा। इस तेजी में ऑटो, रियल्टी, बैंकिंग, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सभी सेक्टरों में रिकवरी देखने को मिली और वे हरे निशान में कारोबार करते दिखे। सेक्टोरल आधार पर रियल एस्टेट, ऑटो, बैंकिंग और फार्मा शेयरों में 6 प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

कैटेगरी के हिसाब से स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स टॉप गेनर्स रहे, जबकि लार्जकैप में भी बढ़त रही। इस बीच इंडिया VIX में 19 प्रतिशत की गिरावट आई, जो बाजार में कम होती घबराहट का संकेत है।
इसके अलावा, ट्रेडर्स और निवेशक दिन में बाद में आने वाले भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले पर नजर बनाए हुए हैं।

मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) लगभग 8,692 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता रहे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 7,980 करोड़ रुपये का निवेश कर बाजार को सहारा दिया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “यदि ईरान होरमुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत होता है, तो मैं दो सप्ताह के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने के लिए सहमत हूं। यह दोनों तरफ से सीजफायर होगा।”
वैश्विक स्तर पर एशियाई और अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखने को मिला।

एशियाई बाजारों में निक्केई 5.60 प्रतिशत, हैंग सेंग 3.08 प्रतिशत और कोस्पी 6.36 प्रतिशत तक बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे।

अमेरिका में वॉल स्ट्रीट लगभग सपाट बंद हुआ। एसएंडपी 500 0.08 प्रतिशत या 5 अंक की बढ़त के साथ 6,616 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 0.03 प्रतिशत या 5.59 अंक की हल्की गिरावट के साथ 21,990 पर बंद हुआ।

वहीं, तेल बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 15.91 प्रतिशत या 17.39 डॉलर गिरकर 91.88 डॉलर पर पहुंच गया।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों पर 7 अक्टूबर को होगा ऐलान

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, पीएसयू स्टॉक्स में खरीदारी

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

सितंबर में एफपीआई ने निकाले 45,536 करोड़ रुपए, बड़ी कंपनियों के शेयरों के वैल्यूएशन हुए आकर्षक

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

मार्केट आउटलुक: अगले हफ्ते आरबीआई पॉलिसी, तिमाही नतीजे और पश्चिम एशिया तनाव जैसे अहम कारक तय करेंगे बाजार की दिशा

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

आरबीआई की एमपीसी बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

जी7 देश 100 मिलियन बैरल कच्चा तेल और डीजल करेंगे जारी, अगले चार महीनों में होगी आपूर्ति

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

नोएडा में ‘नो पीयूसी, नो पेट्रोल’ नियम लागू, 113 पेट्रोल पंपों पर शुरू हुई जांच

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बढ़ा महंगाई का असर, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

ओपनएआई ने एआई एजेंट से जुड़ी घटनाओं को लेकर 100 से अधिक संगठनों को किया अलर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट

आरबीआई अगले हफ्ते होने वाली एमपीसी बैठक में रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कर सकता है बढ़ोतरी : एसबीआई रिपोर्ट