Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

26 अगस्त, 2026 01:43 PM

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, नेताओं और भारतीय सेना ने देशवासियों को मुबारकबाद दी। नेताओं ने इस अवसर पर समाज में शांति, एकता, भाईचारा, सद्भाव और खुशहाली की कामना की।

पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “ईद मुबारक!” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने मिलाद-उन-नबी की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह अवसर समाज में एकता और खुशियां बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा सभी का मार्गदर्शन करे।

राजनाथ सिंह ने शांति और समृद्धि की कामना की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मिलाद-उन-नबी की बधाई। यह अवसर सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए।” उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज में आपसी सद्भाव और दया की भावना और मजबूत होगी। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद भी दी।

शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद मिलाद-उन-नबी की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

रामदास आठवले ने एकता और सौहार्द की कामना की
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोशल मीडिया पर ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मिलाद-उन-नबी का पवित्र अवसर समाज में एकता, सौहार्द और खुशहाली को और मजबूत करे। उन्होंने करुणा, दया और समाज के वंचितों के प्रति सेवा के भाव को सभी का मार्गदर्शक बनने की कामना की।

पंकज चौधरी ने अमन और भाईचारे की कामना की
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में समस्त देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में अमन, भाईचारा और खुशहाली लेकर आए तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द की भावना और मजबूत हो।

भारतीय सेना ने भी दी शुभकामनाएं
भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी गईं। पोस्ट में कहा गया कि सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और भारतीय सेना के सभी रैंक की ओर से समस्त देशवासियों को इस अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी