Tuesday, April 21, 2026
BREAKING
IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा आईपीएल 2026: तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे बात-बात पर बढ़ जाता है बीपी? योग और सही डाइट से करें कंट्रोल शरीर का 'रिपेयर मैनेजर' जिंक: कमी से शरीर हो सकता है बेहद कमजोर

मनोरंजन

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

21 अप्रैल, 2026 01:08 PM

मुंबई : फिल्ममेकर इम्तियाज अली अपनी आगामी रोमांटिक पीरियड ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज करने जा रहे हैं। यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें प्यार, यादें और घर वापसी की कहानी को दिखाया जाएगा। सोमवार को निर्देशक ने अपने इंस्टाग्राम पर पटियाला में फिल्म की टीम के साथ एक सूर्यास्त का मजा लेते हुए तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में वे घर पर आराम से बैठे हुए हैं। उनके साथ अभिनेता वेदांग रैना, अभिनेत्री शरवरी समेत कई कलाकार शामिल हैं। सभी लोग किसी मजेदार बातचीत में व्यस्त नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि शूटिंग के दौरान का माहौल काफी खुशगवार और दोस्ताना रहा होगा। इम्तियाज ने अपनी इस पोस्ट के जरिए शूटिंग के दौरान की यादों को फिर से ताजा किया। फिल्म की शूटिंग पटियाला में हुई थी, जहां का सुंदर सूर्यास्त अब भी उनकी यादों में तरोताजा है।

इम्तियाज ने लिखा, "शूटिंग की यादें, पटियाला में सुनहरे सूर्यास्त शरवरी और वेदांग रैना के साथ।"
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म का नया गाना 'क्या कमाल है' हाल ही में रिलीज हुआ है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जाहिर करते हुए पहले गाने का ऑडियो जारी किया। इसके कुछ दिनों बाद ही गाने का वीडियो जारी किया था। हालांकि, दर्शकों ने ऑडियो वीडियो दोनों को ही बेहद पसंद किया था। इस गाने के जरिए निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल की साथ में वापसी हुई है।

इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है, जबकि इसका संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है और इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं।
'मैं वापस आऊंगा' में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान दे रहे हैं। यह फिल्म विभाजन के दर्द और व्यक्तियों के बीच रिश्तों की गहराई को छूती हुई एक रोमांटिक कहानी पेश करेगी। इम्तियाज अली की फिल्में हमेशा से भावुक और यादगार होती हैं। फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया समर्थन, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया समर्थन, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

संजय दत्त की 'आख़िरी सवाल' ने जीता दिल! अब 'साइन लैंग्वेज' में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!

संजय दत्त की 'आख़िरी सवाल' ने जीता दिल! अब 'साइन लैंग्वेज' में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!