Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

बाज़ार

इजरायल-ईरान युद्ध का दुबई रियल एस्टेट मार्केट पर होगा असर, बिक्री में आ सकती है गिरावट

01 मार्च, 2026 01:55 PM

मुंबई । दुबई के रियल एस्टेट ब्रोकर्स और डेवलपर्स ने रविवार को कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण हाल के दिनों में देश में चल रहा प्रॉपर्टी बुल रन समाप्त हो सकता है और आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी की बिक्री में गिरावट देखने को मिल सकती है।

ब्रोकर्स ने कहा कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों से यह लंबे समय से चली आ रही धारणा दूर हो जाएगी कि दुबई संघर्षों के दौरान धन रखने के लिए एक सुरक्षित जगह है। इस धारणा के कारण ही पहले के क्षेत्रीय संकटों के बाद रूस, यूक्रेन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के निवेशकों को दुबई आकर्षित करने में सफल रहा था।

ब्रोकर्स के मुताबिक, ईरान की ओर से दुबई के आसपास मौजूद अमेरिकी ठिकानों निशाना बनाए जाने के बाद निवेशक, इस बात की स्पष्टता का इंतजार कर सकते हैं कि क्या यह संघर्ष एक लंबे युद्ध युद्ध में बदल सकता है या जल्द समाप्त हो जाएगा। हालांकि, इस संघर्ष की दुबई के रियल एस्टेट में मांग कम हो सकती है, लेकिन कीमतों में फिलहाल गिरावट की संभावना नहीं है।

दुबई में 2025 में रियल एस्टेट से जुड़े 2.15 लाख से अधिक लेनदेन दर्ज किए गए थे और इनकी सेल्स वैल्यू करीब 187 अरब डॉलर थी। इसकी वजह लग्जरी प्रॉपर्टी की मांग और भारत समेत अन्य विदेशी खरीदारों का दुबई में प्रॉपर्टी निवेश में रुचि होना था।

विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कई वीडियो फुटेज वायरल हैं, जिसमें ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों को सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है, जिन्हें स्थानीय सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। यूएई के सरकारी मीडिया के मुताबिक ईरानी हमलों से संबंधित एक व्यक्ति की मौत हुई है।

यूएई के अधिकारियों ने बताया कि पाम जुमेराह परिसर में एक इमारत पर हमला हुआ और चार लोग घायल हो गए, जबकि कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया गया था।

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने रविवार को मध्य पूर्व में अमेरिकी और इजरायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमलों की एक नई लहर की घोषणा की। ये हमले ईरान पर हाल ही में हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों का बदला लेने के लिए किए जा रहे हैं, जिनमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे