लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हडक़ंप मच गया, जब हज यात्रियों को लेकर आ रही एक इंटरनेशनल फ्लाइट की एमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट सऊदी एयरलाइंस की एसवाई 3112 थी, जो जेद्दा से 250 हज यात्रियों को लेकर लौट रही थी। जब फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, तभी अचानक लैंडिंग गियर (पहिए) से चिंगारी और धुंआ निकलने लगा। यात्रियों को इसकी भनक लगी, तो विमान में हडक़ंप मच गया। पायलट ने तुरंत सावधानी से विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई।
हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते लौटना पड़ा वापस
नई दिल्ली। हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही वापस बुला लिया गया। बोइंग 787 विमान में 200 से ज्यादा यात्री सवार थे। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि फ्लाइट एआई-315, जो सोमवार को हांगकांग से दिल्ली के लिए उड़ान भर रही थी, तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही हांगकांग वापस लौट गई। विमान हांगकांग में सुरक्षित उतर गया है और उसकी जांच की जा रही है।
हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट बम की धमकी के बाद वापस जर्मनी लौटी
हैदराबाद। लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को बम की धमकी के बाद फ्रेंकफर्ट (जर्मनी) वापस लौटना पड़ा। यह फ्लाइट हैदराबाद जा रही थी। एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को बम की धमकी तब मिली, जब विमान भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर था। लुफ्थांसा की फ्लाइट एलएच-752 फ्रेंकफर्ट से दोपहर सवा दो बजे रवाना हुई थी। हालांकि उड़ान के कुछ घंटों बाद ही विमान को वापस मोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतार लिया गया और उनकी जांच की गई। धमकी देने वाले की तलाश की जा रही है।