Sunday, July 05, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

10 मई, 2026 04:20 PM

मुंबई : टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। सुम्बुल ने बताया कि फिल्म 'आर्टिकल 15' की शूटिंग के दौरान जब वह काफी घबराई हुई थीं, तो अभिनेता ने उन्हें सहज महसूस कराया था।

जब सुम्बुल तौकीर से पूछा कि कम उम्र में आयुष्मान खुराना जैसे बड़े अभिनेता के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा, तो इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''उस समय मैं काफी नर्वस थी और सोच रही थी कि इतने शानदार अभिनेता के सामने अभिनय करना आसान नहीं होगा। लेकिन शूटिंग शुरू होने के बाद माहौल बिल्कुल अलग निकला।''

सुम्बुल तौकीर ने कहा, ''आयुष्मान खुराना केवल एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं। सेट पर उनका व्यवहार काफी दोस्ताना था। उन्होंने कभी ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि मैं एक बड़े स्टार के साथ काम कर रही हूं।''

सुम्बुल ने कहा, ''आयुष्मान ने मुझे हर सीन में सहज महसूस कराया और मेरा हौसला बढ़ाया, जिससे मैं धीरे-धीरे खुलकर अभिनय कर पाईं। फिल्म में मेरे ज्यादातर सीन्स आयुष्मान खुराना के साथ थे। ऐसे में मुझे उनके साथ काफी समय बिताने और अभिनय को करीब से समझने का मौका मिला।''

सुम्बुल ने आगे कहा, ''उनके साथ काम करना मेरे लिए किसी सीख से कम नहीं था। मैंने अभिनय के दौरान छोटी-छोटी बातों को समझा, कैमरे के सामने भावनाओं को कैसे दिखाना है, यह सीखा और यह अनुभव मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ।''

फिल्म 'आर्टिकल 15' का निर्देशन और निर्माण निर्देशक अनुभव सिन्हा ने किया था। फिल्म की कहानी आईपीएस अधिकारी अयान रंजन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया। वह एक छोटे गांव में तीन लड़कियों के गायब होने की जांच करता है। जांच के दौरान उसे समाज में मौजूद जातिगत भेदभाव और सालों से चले आ रहे अत्याचार की सच्चाई का सामना करना पड़ता है। फिल्म ने सामाजिक मुद्दों को बेहद गंभीर और संवेदनशील तरीके से दिखाया।

फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा, ईशा तलवार, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, और मोहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो