Monday, June 29, 2026
BREAKING
मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता सब-हेडिंग: 590 करोड़ के घोटाले में नए खुलासे बेहद गंभीर, जनता के धन की सुरक्षा पर सरकार दे जवाब : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लगातार देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर रहे हैं: मोहन लाल बड़ौली युवाओं की आवाज़ को दबाने के बजाय सरकार संवाद करे : कुमारी सैलजा अम्बाला छावनी में अनिल विज ने सुनी पीएम मोदी की 135वीं 'मन की बात' भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें : नायब सिंह सैनी हरियाणा के इन कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब दोबारा तय होगी पेंशन... बढ़ कर मिलेगा पैसा! CM सैनी का अल्टीमेटम, '30 जून तक हर हाल में साफ हों बड़े नाले....लापरवाही पर नपेंगे अफसर' धान घोटाला: यूनाइटेड फूड राइस मिल के मालिक नसीब सिंह गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल...2.47 करोड़ की रिकवरी शर्मनाक: 12 घंटे के इलाज का बिल 1.50 लाख, भुगतान न होने पर निजी अस्पताल ने रोका मासूम का शव

पंजाब

आप सरकार ने 4 सालों में सभी वादों को किया पूरा – हरचंद सिंह बरसट

17 मार्च, 2026 05:30 PM

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : आम आदमी पार्टी, पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के 4 साल पूरे हो गए हैं और इन 4 सालों के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं, जो आप सरकार की राज्य के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की भलाई की वचनबद्धता को दर्शाता है। सत्ता में आते ही आप सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, रोजगार, किसानी समेत हर क्षेत्र में मिसाली कार्य करके दिखाए हैं। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की नुहार बदलकर लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिससे लोग बहुत खुश हैं।

स. बरसट ने आगे कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की ओर से जहां लोगों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, वहीं नौजवानों को बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। 4 सालों में 65 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं, जिससे नौजवानों में विश्वास बढ़ा है और सरकार के प्रति़ भरोसा मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से महिलाओं को मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना का तोहफा दिया गया है, जिसके तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति़ महीना और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित महिलाओं को 1500 रुपये प्रति़ महीना उनके बैंक खातों में प्राप्त होंगे। इसके अलावा महिलाओं को मुफ्त बस सफर की सुविधा दी जा रही है। चेयरमैन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए मिसाली कार्य किए गए हैं। इसके लिए जहां 881 आम आदमी क्लीनिक स्थापित किये गये हैं, वहीं मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत राज्य के 65 लाख परिवारों के लिए वार्षिक 10 लाख रुपये तक के मुफ्त और कैशलेस इलाज की सुविधा है। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदली गई है और विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा मिल रही है। सरकारी स्कूल अब प्राइवेट स्कूलों से मुकाबला कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे करीब 90 प्रतिशत घरों के बिजली के बिल जीरो आते हैं। इसके अतिरिक्त किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली मिल रही है। खेतों को नहरों का पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थानों के दर्शन मुफ्त करवाए जा रहे हैं। नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए जहां विभिन्न खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं, वहीं राज्य भर में करीब 3000 आधुनिक खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। राज्य की ग्रामीण लिंक सड़कों का नवीनीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स स्थापित की गई है, जिससे हादसों में होने वाली मौतों में लगभग 50 प्रतिशत कमी आई है और सड़क हादसों के दौरान जख्मी होने वाले 47 हजार से अधिक लोगों की जानें बचाई गई हैं। पंजाब में नई इंडस्ट्री लगाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। स. बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उदेश्य सिर्फ और सिर्फ विकास है और इसके तहत ही प्रदेश में युद्ध स्तर पर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मार्च 2022 से मई 2026 के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने 1,055 मामलों में 1,111 आरोपियों को किया गिरफ्तार

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संत कबीर दास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित