Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

आपदा को अवसर बनाकर कमाई करने वालों पर हो कार्रवाई: कुमारी सैलजा

06 सितंबर, 2023 11:09 AM

चंडीगढ़,(सतीश बंसल) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान प्रदेश में जमकर खरीद घोटाले किए गए। कभी मॉस्क तो कभी दवा और कभी ऑक्सीमीटर की खरीद के नाम पर घोटाले को अंजाम दिया गया। इन घोटालेबाजों के खिलाफ आज तक किसी भी तरह की जांच नहीं की गई क्योंकि, भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का घोटाले में संलिप्त लोगों को पूरा आशीर्वाद रहा है। इसलिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र आयोग बनाकर इन तमाम घोटालों की जांच कराई जानी चाहिए क्योंकि सरकार ने अपने स्तर पर कमेटी बनाकर आज तक जो भी जांच करवाई है उसे अंजाम तक नहीं पहुंचने दिया और न ही किसी जांच को सार्वजनिक किया गया है। शराब घोटाले सहित अनेक घोटालों की जांच रिपोर्ट सरकार की अलमारी में बंद है उन्हें सार्वजनिक करने में सरकार पीछे क्यों हट रही है। े
मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि ताजा घोटाला खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज में सामने आया है। एक आरटीआई में मिले जवाब के अनुसार हॉरपिन इंजेक्शन और एन 95 मास्क सरकार द्वारा निर्धारित दरों के मुकाबले मार्केट से कहीं अधिक दाम पर खरीदे गए। हार पिन के इंजेक्शन का सरकार ने दाम 16 रुपये प्रति इंजेक्शन तय किया हुआ था, लेकिन इसे 263 रुपये में खरीदा गया। एन 95 मास्क के दाम 125 रुपये निर्धारित किए हुए थे, लेकिन इनकी खरीद 313 रुपये प्रति पीस के हिसाब से की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे पहले भिवानी स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीमीटर की खरीद का घोटाला सामने आ चुका है। इसमें 625 ऑक्सीमीटर की खरीद 1190 रुपये प्रति पीस के हिसाब से की गई, जबकि उसी दौरान डीसी भिवानी ने 290 रुपये प्रति पीस की दर से एक हजार ऑक्सीमीटर की खरीद की थी। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खरीद के नाम पर फंड की बंदरबांट की। रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआईएमएस और झज्जर के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट द्वारा कोरोना काल में किया गया इंजेक्शन खरीद घोटाला सामने आया था।
उन्होंने कहा है कि महामारी कोरोना के खतरे के बीच प्रदेश सरकार ने कोरोनिल किट खरीद घोटाला किया। इसमें बिना कोई दवा खरीदें ही अपने चहेते कमर्शियल बाबा रामदेव की कंपनी को 02 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान कोरोना रिलीफ फंड से कर दिया गया। जबकि इसकी एवज में सरकार को कोई किट नहीं मिली। वहीं, पीजीआईएमएस रोहतक ने कितनी ही दवाएं कोरोना के नाम पर महंगे दाम पर खरीदी और इनका वितरण तक नहीं किया गया। बाद में ये स्टाक में ही एक्सपायर हो गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान रेमडेसिवीर, एटोपोसाइड, मोनोक्लोनल एंटी बॉडीज आदि इंजेक्शन जरूरतमंदों को मिले नहीं, लोग भटकते रहे और लोगों को अपने मरीजों की जान बचाने के लिए बाजार में कई गुना रेट पर खरीदने पड़े। इधर, अकेले पीजीआई रोहतक में 15 लाख से अधिक के ये टीके एक्सपायर हो गए। जबकि, जबकि इनको लेकर प्रदेश में मारामारी मची हुई थी, जबकि ये स्टॉक में आ चुके थे। पीजीआई रोहतक ने एन-95 मास्क और पीपीई किट की खरीदारी में भी बड़ा घोटाला किया। एक मास्क 280 रुपये का खरीदा गया। यह करोड़ों रुपये का घोटाला रहा। कुमारी सैलजा ने कहा कि कोरोना को आपदा में अवसर के तौर पर देखा गया। इसलिए उस समय स्वास्थ्य विभाग में हुई तमाम खरीद की जांच स्वतंत्र आयोग बनाकर करवानी चाहिए ताकि, दोषियों को सबक सिखाया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका