Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

आईटीबीपी डीजी ने सिक्किम में अग्रिम सीमा चौकियों का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

11 अगस्त, 2026 05:12 PM

आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने मंगलवार को सिक्किम में 17,000 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित 11वीं और 48वीं बटालियन की फॉरवर्ड सीमा चौकियों (बीओपीज) का दौरा किया। ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने जवानों से बातचीत की। डीजी शत्रुजीत कपूर ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया और हिमवीरों का मनोबल बढ़ाया।

सोमवार को आईटीबीपी के डीजी शत्रुजीत कपूर ने सिक्किम में 13वीं बटालियन और फॉरवर्ड लोकेशन्स का दौरा किया था। उन्होंने हिमवीरों से बातचीत की थी और सैनिक सम्मेलन आयोजित किया और ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था। दौरे के दौरान, उन्होंने फॉरवर्ड लोकेशन्स पर भारतीय सेना के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आईटीबीपी की ओर से हर घर तिरंगा रैली में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है। सोमवार को आईटीबीपी की 15वीं बटालियन की ओर से उधमपुर में तिरंगा रैली निकाली गई एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया था। हिमवीरों, बैंड प्लाटून एवं एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया था।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आईटीबीपी की 35वीं बटालियन की ओर से उत्तरकाशी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आईटीबीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों एवं हिमवीरों की ओर से सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गायन किया गया था।

आईटीबीपी की 54वीं बटालियन की ओर से कमांडेंट कलीम एम. खान के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस से पहले तैयारी के तौर पर भालुकपोंग कैंपस में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति गर्व का जश्न मनाया गया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी