Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

पंजाब

आईएसआई कनेक्शन के आरोप में फंसे यूट्यूबर जसबीर सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत

29 अप्रैल, 2026 05:13 PM

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने जसबीर सिंह को बड़ी राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है। जसबीर सिंह पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संपर्क रखने और देश की संवेदनशील जानकारी साझा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि अब तक जांच एजेंसियां ऐसा कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाई हैं, जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने वास्तव में देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी विदेशी एजेंसी तक पहुंचाई थी।

यह मामला 3 जून 2025 को सामने आया था, जब मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) पुलिस स्टेशन में जसबीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े लोगों के संपर्क में था और भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।

जांच एजेंसियों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस विनोद एस. भारद्वाज की अदालत में हुई। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष का मामला मुख्य रूप से गुप्त सूचना और आरोपी के कथित बयान पर आधारित है। जसबीर सिंह के मोबाइल डेटा की जांच में चैट रिकॉर्ड, मैसेज या डायरेक्टर कॉन्टैक्ट सामने नहीं आया, जिससे यह साबित हो सके कि वह किसी पाकिस्तानी नागरिक या एजेंसी के साथ संदिग्ध तरीके से जुड़ा हुआ था।

अदालत ने उन वीडियो का भी जिक्र किया, जिनके आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने कहा कि वीडियो भाखड़ा डैम और मोहाली एयरपोर्ट जैसी पब्लिक जगहों से जुड़े थे। इन वीडियो में किसी तरह की गोपनीय या क्लासिफाइड जानकारी साझा नहीं की गई थी।

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि जसबीर सिंह एक ट्रैवल व्लॉगर है, और वह अपने यूट्यूब चैनल 'जान महल' पर लगातार यात्रा से जुड़े वीडियो अपलोड करता रहा है। बचाव पक्ष ने यह भी दलील दी कि उसके मोबाइल फोन में कुछ पाकिस्तानी नंबर मिलने का कारण यह था कि वह पहले नॉर्वे में रह चुका है, जहां उसके आसपास कई पाकिस्तानी परिवार रहते थे।

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जसबीर सिंह पिछले दस महीनों से ज्यादा समय से न्यायिक हिरासत में था। आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है और अब तक की जांच में आरोपों को मजबूत करने वाला कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उसे रेगुल बेल दी जाती है।

हालांकि हाईकोर्ट ने जमानत देते समय कुछ शर्तें भी लगाई हैं। अदालत ने कहा कि जसबीर सिंह किसी भी गवाह को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेगा और न ही किसी तरह की धमकी देगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की