Wednesday, April 29, 2026
BREAKING
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान वित्त वर्ष 2026 में भारत-केन्या द्विपक्षीय व्यापार में हुई 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 4.31 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेड ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य: प्रह्लाद जोशी आईएसआई कनेक्शन के आरोप में फंसे यूट्यूबर जसबीर सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत 'पिनव्हील गैलेक्सी' क्या है? नासा ने दिखाई 25 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्पेस की खूबसूरत झलक क्या खाना छोड़ने से कम होता है वजन, जानें सेहत को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले- लोग भयमुक्त होकर दे रहे हैं वोट सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पेंटागन दौरा, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई मजबूती जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर', क्या तोड़ पाएगी 'आरआरआर' का रिकॉर्ड

राष्ट्रीय

'पिनव्हील गैलेक्सी' क्या है? नासा ने दिखाई 25 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्पेस की खूबसूरत झलक

29 अप्रैल, 2026 05:12 PM

ब्रह्मांड की अनंत सुंदरता को करीब से देखने का एक और शानदार अवसर नासा ने प्रदान किया है। नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप और जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने मिलकर पिनव्हील गैलेक्सी के केंद्र की आश्चर्यजनक तस्वीर कैद की है। यह तस्वीर हाल ही में ली गई, जिसमें गैलेक्सी की चमक साफ नजर आ रही है।

पिनव्हील गैलेक्सी यह एक विशाल सर्पिल आकार की आकाशगंगा है, जिसे वैज्ञानिक मेसियर 101 यानी एम-101 के नाम से भी जानते हैं। इसका आकार ठीक पिनव्हील (चर्खी) जैसा है, इसलिए इसे पिनव्हील गैलेक्सी कहा जाता है। यह पृथ्वी से लगभग 25 मिलियन प्रकाश-वर्ष दूर स्थित है और पृथ्वी से सबसे करीब की 'फेस-ऑन' सर्पिल गैलेक्सिज में से एक है।

'फेस-ऑन' का मतलब है कि हम इस गैलेक्सी को सीधे उसके चेहरे की तरफ से देख सकते हैं। इससे इसके चमकीले केंद्र, सर्पिल भुजाओं और तारों के निर्माण वाले क्षेत्रों को बहुत अच्छी तरह देखा जा सकता है। इस गैलेक्सी को लेकर खगोलविदों का अनुमान है कि इसमें कम से कम एक ट्रिलियन यानी लगभग 1 हजार अरब तारे मौजूद हैं। इसके सर्पिल भुजों में बड़े-बड़े स्टार-फॉर्मिंग नेबुला बिखरे हुए हैं, जहां नए तारे लगातार जन्म ले रहे हैं।

नासा की नई जारी की गई तस्वीर में गैलेक्सी का पीला और चमकीला केंद्र साफ दिख रहा है। इसके चारों ओर नारंगी-भूरी धूल के बादल और गुलाबी रंग के तारों के धब्बे नजर आ रहे हैं। हबल टेलीस्कोप ने अल्ट्रावॉयलेट, विजिबल और नियर-इन्फ्रारेड डेटा प्रदान किया, जबकि जेम्स वेब ने इन्फ्रारेड से धूल और गैस के बीच छिपे रहस्यों को उजागर करने में मदद की।

पिनव्हील गैलेक्सी उत्तरी गोलार्ध में उरसा मेजर तारामंडल में स्थित है, जिसे आम बोलचाल में 'बिग डिपर' भी कहते हैं। वैज्ञानिक इस गैलेक्सी का अध्ययन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि यह तारों की आबादी, गैलेक्सी की संरचना और नए तारों के जन्म को समझने में महत्वपूर्ण है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य: प्रह्लाद जोशी

ग्रीन एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, 2030 तक 500 गीगावाट ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य: प्रह्लाद जोशी

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले- लोग भयमुक्त होकर दे रहे हैं वोट

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले- लोग भयमुक्त होकर दे रहे हैं वोट

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

सपा परिवारवाद-जातिवाद से ऊपर नहीं उठ सकती, यूपी को सतर्क रहना होगा : पीएम मोदी

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पेंटागन दौरा, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई मजबूती

जनरल उपेंद्र द्विवेदी का पेंटागन दौरा, भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई मजबूती

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर हुई चर्चा

एस जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने पर हुई चर्चा

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

11वें राजदूतों और उच्चायुक्तों के सम्मेलन में एस जयशंकर बोले-देश के हित को आगे बढ़ाने को कूटनीति तैयार

11वें राजदूतों और उच्चायुक्तों के सम्मेलन में एस जयशंकर बोले-देश के हित को आगे बढ़ाने को कूटनीति तैयार

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया गांधी समाधि पर जाकर हुए नतमस्तक, सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने की मांगी शक्ति