Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में मुठभेड़, हार्डकोर नक्सली गजरला रवि और अरुणा समेत तीन शीर्ष माओवादी ढेर

18 जून, 2025 01:48 PM

पडेरू। आन्ध्र प्रदेश में एओबीएसजेडसी (आंध्र प्रदेश ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति ) की केंद्रीय समिति के सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय सहित तीन शीर्ष माओवादी बुधवार सुबह रम्पचोडावरम गांव में ग्रेहाउंड्स कर्मियों के साथ भीषण मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्रेहाउंड टीम ने रामपचोदवरम और मारेडुमिली मंडल के बीच कोंडामोडालू, कोय्यलागुडेम और चिंताकुर गांवों में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान ग्रेहाउंड टीम ने देवीपटनम वन क्षेत्र के पास माओवादियों की गतिविधियां दिखीं। जब ग्रेहाउंड टीम के सदस्य उनके पास पहुंचे, तो माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका ग्रेहाउंड टीम ने माकूल जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में एओबीएसजेडसी की केंद्रीय समिति के सदस्य गजरला रवि उर्फ उदय, आंध्र-ओडिशा सीमा एसीएम अंजू और विशेष क्षेत्र समिति की सदस्य अरुणा मारी गयीं।

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से तीन एके 47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद हुआ। मृतकों में से अरुणा माओवादियों के शीर्ष नेताओं में से एक और एओबीएसजेडसी की केंद्रीय समिति के सदस्य चलपति राव की पत्नी थी। चलपति राव जनवरी, 2025 में आन्ध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर एक मुठभेड़ में मारा गया था। अरुणा 2018 में विशाखापट्टनम के डुंबीगुड़ा गांव में तत्कालीन विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमू की हत्या की आरोपी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मारे गये माओवादी गजरला रवि उर्फ उदय पर 25 लाख रुपए और अरुणा पर 20 लाख रुपए का इनाम था। अरुणा विशाखापट्टनम के पेंडुर्थी मंडल के करकवानीपालेम की रहने वाली थी। मुठभेड़ स्थल पर मारेडुमिलियु और देवीपटनम से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। तीनों माओवादियों के शवों को रामपचोदवर्म के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। 2014 में आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य में यह पहली बड़ी माओवादी मुठभेड़ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति