Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसे में जीवित बचे एकमात्र यात्री से मिले पीएम मोदी, दुर्घटना स्थल का भी लिया जायजा

13 जून, 2025 02:09 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद विमान हादसे में जिंदा बचने वाले एकमात्र यात्री विश्वास कुमार से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान पीएम मोदी ने दिशानिर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी तरह की कोई कोताही न बरती जाए और उनका बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए।  

https://x.com/DDNewsHindi/status/1933390981354713096

पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे के दुर्घटना स्थल का जायजा भी लिया

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे के दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पीएम ने प्रभावित स्थल और क्षतिग्रस्त भवन का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली।

https://x.com/DDNewslive/status/1933388659643806048

ज्ञात हो गुरुवार, 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान AI 171 हादसे का शिकार हो गया। यह विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। 

बताना चाहेंगे एअर इंडिया ने आधी रात बाद पुष्टि की कि दुर्घटना में बोइंग 787-8, एअर इंडिया की उड़ान 171 में सवार कुल 241 लोग मारे गए हैं, जिनमें 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित होने वाली इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर, 1800 5691 444 स्थापित किया है। 

देश के बाहर से कॉल करने वाले लोग +91 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं। जीवित बचा व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे। 8,200 घंटों की उड़ान का अनुभव रखने वाले सुमित लाइन ट्रेनिंग कैप्टन थे। उनकी सहायता फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर रहे थे, उन्हें 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति