Sunday, April 05, 2026
BREAKING
LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव पटियाला में टैक्सी ड्राइवर की संदिग्ध हालात में मौत, सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल से माफी मांगनी चाहिएः बलबीर सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में बढ़ी खींचतान: राघव चड्ढा पर बोले मंत्री हरपाल सिंह चीमा- 'फिल्मी डायलॉग से नहीं चलता पंजाब' जींद के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी: नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, अमेरिका और ब्रिटेन ने टीमें भेजने की पेशकश की

13 जून, 2025 02:08 PM

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका ने जांच में सहयोग की पेशकश की है। ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टिगेशन ब्रांच (एएआईबी) ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने भारत के विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो को औपचारिक रूप से सहायता की पेशकश की है और वह इस जांच में विशेषज्ञता के तहत भाग लेगा। 

हमारी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं

बयान में कहा गया, “हम भारत में चल रही जांच में सहयोग के लिए एक बहु-विषयक जांच दल भेज रहे हैं। यह कदम अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के अनुच्छेद 13 के तहत उठाया गया है, क्योंकि विमान में ब्रिटिश नागरिक सवार थे। हमारी संवेदनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

ब्रिटिश परिवहन मंत्री हाइडी अलेक्जेंडर ने कहा कि मैं लगातार घटनाक्रम पर नजर रख रही हूं और मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं

ब्रिटिश परिवहन मंत्री हाइडी अलेक्जेंडर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “आज की दुखद घटना के संबंध में ब्रिटेन की ओर से जारी समर्थन के तहत एएआईबी भारत में जांच में सहयोग के लिए एक टीम भेजेगा। मैं लगातार घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिजनों के साथ हैं।”

एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है

ब्रिटिश हाई कमीशन ने भारत में स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति की जानकारी एकत्र करने और प्रभावितों को सहायता प्रदान करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एफसीडीओ ने ब्रिटिश नागरिकों को कांसुलर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। अमेरिका की फेडरल एविएशन एजेंसी (एफएए) ने भी घटना पर कहा कि वह भारत में हुई इस दुर्घटना की जांच में तकनीकी सहयोग देने को तैयार है और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के साथ मिलकर एक टीम भेजने को तत्पर है।

अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है

एफएए ने कहा, “जब कोई अंतरराष्ट्रीय विमान दुर्घटना होती है, तो उस देश की सरकार जांच का नेतृत्व करती है। यदि सहयोग मांगा जाता है, तो एनटीएसबी अमेरिका की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि होता है और एफएए तकनीकी समर्थन देता है। हम एनटीएसबी के समन्वय में टीम भेजने के लिए तैयार हैं।” भारत के नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में हुई दुःखद घटना के बाद, अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) द्वारा निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो द्वारा औपचारिक जांच शुरू की गई है। इसके अलावा, सरकार मामले की विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। समिति विमानन सुरक्षा को मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए काम करेगी। बताया गया कि गंभीर दुर्घटनाओं की स्थिति में एक फील्ड टीम मौके पर भेजी जाती है, जो ब्लैक बॉक्स (फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर), कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर आदि की जांच करती है। औसतन ऐसे मामलों की प्रारंभिक रिपोर्ट तीन महीने के भीतर जारी की जाती है।

 
 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

LPG पर खुशखबरी! भारतीय ध्वज वाले जहाज Green Asha ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी

होर्मुज को लेकर खाड़ी देशों का ‘विकल्पों’ पर जोर, बायपास करने की योजना में आई तेजी

भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी

भारत के समुद्री क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे : पीएम मोदी

आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स

आर्टेमिस II मिशन का चौथा दिन : मैनुअल पायलटिंग का सफल प्रदर्शन, फ्लाईबाई की तैयारी में जुटे एस्ट्रोनॉट्स

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

राघव चड्ढा की अपनी ही पार्टी को चुनौती:

राघव चड्ढा की अपनी ही पार्टी को चुनौती: "पंजाब मेरा खून है, विरोधियों के लिए अभी पिक्चर बाकी है"

राहुल गांधी की सीधी चेतावनी:

राहुल गांधी की सीधी चेतावनी: "मुख्यमंत्री के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई, जनता से मांगनी पड़ेगी माफी"

सीएम योगी का बड़ा बयान:

सीएम योगी का बड़ा बयान: "मिट्टी में मिले माफिया 'सालार मसूद' के वंशज थे", तुष्टिकरण पर साधा निशाना

केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

केरल चुनावः कन्नूर जिले के 2177 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मु और ओम बिरला ने ईस्टर पर दीं शुभकामनाएं