Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

असम सरकार बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रही : सीएम सरमा

11 मार्च, 2026 02:55 PM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक सुरक्षा और शहरी सौंदर्य को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सड़क अवसंरचना को मजबूत करने और स्ट्रीट लाइटिंग व्यवस्था में सुधार करने के लिए कदम उठा रही है।

मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, सरमा ने तिनसुकिया जिले में स्थित मार्गेरिटा में किए जा रहे विकास प्रयासों के बारे में जानकारी दी। जिसे राज्य के सबसे पूर्वी क्षेत्रों में से एक माना जाता है। उन्होंने शहर की रोशन सड़कों की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “यह असम के सबसे पूर्वी क्षेत्रों में से एक, मार्गेरिटा है।”

सीएम ने कहा कि सरकार न केवल सड़क संपर्क में सुधार करने पर काम कर रही है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों को सुरक्षित और अधिक सुलभ बनाने के लिए, विशेष रूप से रात के समय, स्ट्रीट लाइट लगाने पर भी काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “सड़क अवसंरचना को मजबूत करने के अलावा, हमने असम में सड़कों को रोशन करने के लिए कदम उठाए हैं ताकि लोगों विशेष रूप से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान की जा सके और हमारी सड़कों की सुंदरता को बढ़ाया जा सके।” आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम की स्थापना राज्य सरकार द्वारा कस्बों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकास पहलों के तहत कई जिलों में सड़कों की स्थिति और शहरी बुनियादी ढांचे में सुधार देखने को मिल रहा है।

सरकार निवासियों और यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सड़क नेटवर्क के विस्तार, मौजूदा सड़कों के उन्नयन और बेहतर प्रकाश व्यवस्था शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सरमा ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारियों ने बताया कि बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग न केवल सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि सूर्यास्त के बाद बाजारों और सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुलभ बनाकर आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देती है।

राज्य सरकार असम भर में व्यापक शहरी विकास और सौंदर्गीकरण पहलों के तहत शहरी स्थानीय निकायों को आधुनिक प्रकाश व्यवस्था अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम