साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर: आज मोहाली के एस.एस.पी. हरमनदीप सिंह हांस और एस.पी. (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह ने ए.एस.आई. से पदोन्नत होकर सब-इंस्पेक्टर बने अवतार सिंह को स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी और ईमानदारी से अपनी सेवाएँ निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति के स्टार भी लगाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस हमेशा राज्य की सेवा के लिए तत्पर रहती है। पुलिस का हर कर्मचारी सेवाभाव से भरपूर है और देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर करने का संकल्प रखता है।
उन्होंने बताया कि सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने डी.जी.पी. पंजाब कार्यालय, पंजाब के विभिन्न ज़िलों के थानों तथा उच्च अधिकारियों के रीडर के रूप में अपनी सेवाएँ निभाई हैं। अवतार सिंह वर्ष 1990 में पंजाब पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे।