Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

अल्पसंख्यक मतदाता अब गुमराह नहीं होंगे, उपचुनाव के नतीजे इसका प्रमाण: मुख्यमंत्री अधिकारी

09 अक्टूबर, 2026 05:07 PM

पश्चिम बंगाल(एजेंसी ) : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नंदीग्राम और रेजिनगर में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाण से यह साबित हो गया है कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा को सांप्रदायिक ताकत बताने वाले विपक्ष के ‘दुर्भावनापूर्ण’ अभियान से अब गुमराह नहीं होंगे।

नंदीग्राम और रेजिनगर विधानसभा सीटों के अंतिम परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन दोनों सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त स्पष्ट रूप से उनकी भारी जीत का संकेत दे रही है, जिससे 294 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी की सीटों की संख्या बढ़कर 209 हो सकती है। मुख्यमंत्री अधिकारी ने नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि शुरुआत से ही विपक्षी दलों ने हमारे खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया है, जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यक मतदाताओं को या तो बांग्लादेश भेजना है या उन्हें अपने धर्म का पालन करने से रोकना है।

अब, नंदीग्राम और रेजिनगर, दोनों सीटों पर यह पहली बार है कि भाजपा उम्मीदवारों ने अल्पसंख्यक मतदाताओं के बहुसंख्यक मतदान केंद्रों पर बहुमत हासिल किया है। इससे यह साबित होता है कि अल्पसंख्यक मतदाताओं के बहुमत ने सभी के लिए विकास के हमारे आह्वान पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल के अल्पसंख्यक मतदाता, विशेषकर बांग्ला भाषी मुस्लिम, अब विपक्ष द्वारा हमारे खिलाफ चलाए जा रहे दुर्भावनापूर्ण अभियानों से गुमराह नहीं होंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नई राज्य सरकार के पहले पांच महीनों के प्रदर्शन को देखने के बाद अल्पसंख्यक मतदाताओं को यह एहसास हो गया है कि विपक्ष ने उन्हें गुमराह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसीलिए उन्होंने नंदीग्राम और रेजिनगर दोनों उपचुनावों में बिना किसी हिचकिचाहट के भाजपा को वोट दिया। उनके अनुसार, अन्नपूर्णा योजना से लाभान्वित अल्पसंख्यक महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ विशेष रूप से उपचुनावों में भाजपा को वोट दिया है।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के संस्थापक-सह-विधायक हुमायूं कबीर पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ उन्होंने जो कुछ कहा है, उसका मुख्य रूप से उनके अपने समुदाय के लोगों ने विरोध किया है। अब वे सरकार के साथ रहना चाहते हैं। जैसा कि मैंने पहले वादा किया था, मैं रेजिनगर के लोगों को एक बार फिर आश्वस्त करता हूं कि वहां नए कॉलेज, नए पुल, अस्पताल के उन्नयन और उद्योगों को धीरे-धीरे बढ़ावा देने जैसे समग्र विकास कार्य किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी