Thursday, April 16, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास योजना’ के पहले चरण के विकास कार्य 15 मई तक पूरा करने की समय-सीमा निर्धारित होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मृतक पी.आर.टी.सी. कंडक्टर के परिवार को 40 लाख रुपये का बीमा चेक भेंट वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर पंजाब पुलिस, आई.आई.टी. रोपड़ के साथ मिलकर एआई-आधारित अपराध नियंत्रण प्रणाली को मजबूत करेगी संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े तीन विधेयक मुंबई आतंकी नेटवर्क केस में महाराष्ट्र एटीएस की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी में नीट एस्पिरेंट से 8 घंटे पूछताछ दिल्ली में आज से पहले चरण के लिए शुरू होगी जनगणना देश महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाने को पूरी तरह तैयार: पीएम मोदी

मनोरंजन

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

16 अप्रैल, 2026 11:24 AM

मुंबई : बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने बहुमुखी गायन से फैंस के दिलों में खास जगह बना चुकी निकिता गांधी ने अरिजीत सिंह के साथ कई गानों में अपनी आवाज दी है। उन्होंने हाल ही में आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि वे अरिजीत की बहुत बड़ी फैन हैं। निकिता कहती हैं, "मैं अरिजीत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और मैं उनके सफर और गायकी का बहुत सम्मान करती हूं। मैं खुद भी एक बहुमुखी गायिका हूं। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मैंने उनके सफर से बहुत कुछ सीखा है। बेशक, इस बात का बहुत दुख है कि अभी वे नए दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने बहुत सारा काम किया है और इस इंडस्ट्री को अपना बहुत कुछ दिया है।" निकिता गांधी ने आगे अपने सफर को याद किया। उन्होंने बताया कि पहले फिल्मों में गाना शुरू किया, उसके बाद अपना इंडी म्यूजिक रिलीज किया। आमतौर पर लोग पहले इंडी करते हैं और फिर फिल्मों में आते हैं, लेकिन मेरा सफर उल्टा रहा। कॉलेज के दिनों में मैंने तमिल फिल्मों में गाना शुरू किया। उस समय म्यूजिक इंडस्ट्री में आने का मेरा कोई भी प्लान नहीं था, लेकिन साउथ इंडस्ट्री और फिर बॉलीवुड में मौका मिला। उसके बाद उन्होंने अपना करियर शुरू किया।

निकिता कहती हैं, "यह बहुत अलग और शानदार सफर रहा, क्योंकि मैंने कभी सिंगर बनने का सपना नहीं देखा था। इसलिए, मैंने इसे प्यार से किया और अपने करियर का पूरा मजा लिया।"

लाइव परफॉर्मेंस और स्टूडियो रिकॉर्डिंग के बीच अंतर पर बात करते हुए निकिता ने बताया कि दोनों अनुभव बिल्कुल अलग हैं। दोनों एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं। लाइव शो में दर्शकों की मिली-जुली ऊर्जा मिलती है, जो बहुत खास होती है। वह पल उसी समय का होता है और चला जाता है। हर कोई उस अनुभव को महसूस करता है। दूसरी ओर, स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करते समय परफेक्शन पर जोर होता है। जब आप स्टूडियो में सॉन्ग रिकॉर्ड करते हैं, तो परफेक्शन के लिए तीन-चार बार टेक लेते हैं, जब तक गाना एकदम सही न हो जाए। क्योंकि यह रिकॉर्डेड चीज हमेशा के लिए रह जाती है। इसलिए इसे जितना बेहतर बना सकते हैं, उतना बेहतर बनाते हैं। इसमें समय और कड़ी मेहनत लगती है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

मुझे उम्मीद नहीं थी कि मिंटू के किरदार के इतने अलग पहलू देखने को मिलेंगे : अंजुम बत्रा

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश:

'रामायण' की यूनिवर्सल अपील पर बोले यश: "यह कहानी सीमाओं और संस्कृतियों से परे है"

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

जंगल में अपना कचरा नहीं, अपनी यादें छोड़ें : रणदीप हुड्डा

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

खाने का प्यार और दोस्ती का तड़का, विनय पाठक ने बताया 'एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा' का अनुभव

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

'गिन्नी वेड्स सनी 2' का 'तुमपे ही प्यार आ गया' गाना रिलीज, अविनाश तिवारी ने बताया, 'धीरे-धीरे दिल में उतरने वाला इश्क'

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

'चिरैया' की सफलता से गदगद हुईं दिव्या दत्ता, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

आत्मविश्वास से बड़ा कोई स्टाइल नहीं: अनुपम खेर

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट ने World Wide कमाए 3000 करोड़

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

सुनील शेट्टी ने की अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की तारीफ, फिल्म को बताया जबरदस्त ‘स्पूकी लाफ-रयॉट’

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज

इतिहास के बंद पन्ने खोलने आ रहे हैं संजय दत्त, ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज