Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

29 जून, 2026 02:40 PM

अयोध्या : राम मंदिर के दान प्रकरण के बाद अयोध्या के महंतों ने मांग की है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) की जिम्मेदारी स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपी जानी चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान पदाधिकारियों पर भक्तों और संतों की आस्था को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए हैं। साकेत भवन के महंत सीताराम दास ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों की गड़बड़ियों, लापरवाही और असावधानी की वजह से जो बातें सामने आई हैं, उनसे सनातनियों, भक्तों और संतों को ठेस पहुंची है। वे बहुत दुखी और परेशान हैं। मैं सरकार से गुजारिश करूंगा कि एक नया ट्रस्ट बनाया जाए और इसकी जिम्मेदारी सम्मानित स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपी जाए, ताकि संत अपने आराध्य देव की सेवा कर सकें और धार्मिक परंपराओं व रीति-रिवाजों के अनुसार व्यवस्था कर सकें।" वहीं, दान प्रकरण पर महंत देवेशाचार्य ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। जब से यह बात सामने आई है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भक्तों की ओर से दिए गए दान का गलत इस्तेमाल हुआ है और कथित तौर पर घोटाला हुआ है, तब से पूरा हिंदू समाज और भक्त बहुत आहत हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हर किसी की, चाहे वे अयोध्या के निवासी हों, संत हों या हिंदू समाज के लोग, एक ही मांग है कि ट्रस्ट के सभी सदस्यों को तुरंत हटाया जाए और एक नया ट्रस्ट बनाया जाए। नए ट्रस्ट में अयोध्या के वे स्थानीय संत होने चाहिए, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया।"
महंत देवेशाचार्य ने यह भी मांग की कि तीनों वैष्णव अखाड़ों से भी एक-एक सदस्य भी ट्रस्ट में होने चाहिए। देवेशाचार्य ने कहा कि अयोध्या के साधु-संतों को यहां की परंपरा का अच्छे से पता है। इसलिए उन्हें अवसर मिलना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह