आज खरड़ में सच में आज राम भगवान आ गए भगवान राम के श्रद्धालुओं का उमड़ता हुआ सैलाब आज उनके दर्शनों के लिए राम मंदिर में पहुंचा और श्रद्धालुओं मन की भावनाओं को जो शांति मिली भगवान श्री राम लल्ला की प्रतिमा को राम मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। खरड़ के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक सेवा संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी श्री राम लल्ला के दर्शन के लिए उपस्थित थे।
आज वह दिव्य घड़ी आ ही गईं जिस क्षण की प्रतीक्षा में न जाने कितनी आस्थाएं तथा दिलों के भावनाएं जुड़ी थीं, आज वह साक्षात हमारे सामने श्री राम मंदिर खरड़ में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई और अब राम लल्ला अपने भक्तों के बीच विराजमान है मंदिर में गूंजते मंत्र,हवन की सुगंध,और भक्तों की नम आंखे सब कुछ एक अद्भुत दिव्यता का अनुभव करा रहा है नगरवासी बड़ी श्रद्धा के साथ प्रभु के दर्शन कर रहे हैं, और हर हृदय में एक ही भाव है आज जीवन धन्य हो गया