Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

अमेरिका में ‘स्टूडेंट वीजा’ फिर से शुरू, ट्रंप सरकार ने रखी यह शर्त

19 जून, 2025 05:07 PM

अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की है कि वह विदेशी छात्रों के लिए वीजा आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा। इसी के साथ विभाग ने शर्त रखी है कि आवेदकों को सरकारी समीक्षा के लिए अपने ‘सोशल मीडिया अकाउंट्स’ सार्वजनिक करने होंगे।अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को बयान में कहा, “नए दिशा-निर्देशों के तहत, हम एफ, एम और जे गैर-प्रवासी वर्गों में आने वाले सभी छात्र और एक्सचेंज विजिटर आवेदकों की व्यापक और गहन जांच करेंगे, जिसमें उनकी ऑनलाइन उपस्थिति (सोशल मीडिया गतिविधियां) भी शामिल होगी। इस जांच को सुविधाजनक बनाने के लिए, एफ, एम और जे गैर-अप्रवासी वीजा के सभी आवेदकों को अपने सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग को ‘सार्वजनिक’ करने का निर्देश दिया जाएगा।”

हम अपने वीजा स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल उन वीजा आवेदकों की पहचान के लिए करते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं

विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका और उसके नागरिकों की सुरक्षा करना उसकी प्रतिबद्धता है, जिसे वीजा प्रक्रिया के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखते हुए सुनिश्चित किया गया है। विभाग ने यह भी कहा कि अमेरिकी वीजा ‘विशेषाधिकार है, अधिकार नहीं।’ अमेरिकी विदेश विभाग के बयान में कहा गया है, “हम अपने वीजा स्क्रीनिंग और जांच में सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल उन वीजा आवेदकों की पहचान के लिए करते हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश के लिए अयोग्य हैं। इनमें वह भी शामिल हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं।”

अमेरिकी विदेश विभाग ने जोर देकर कहा कि वीजा को लेकर हर एक फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय है

अमेरिकी विदेश विभाग ने जोर देकर कहा कि वीजा को लेकर हर एक फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय है। बयान में यह भी जोड़ा गया, “संयुक्त राज्य अमेरिका को वीजा जारी करने की प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अमेरिका में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों का इरादा अमेरिकियों और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाना न हो। सभी आवेदक उस वीजा के लिए अपनी पात्रता सिद्ध करें, जिसमें यह भी शामिल है कि उनका इरादा प्रवेश की शर्तों के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने का है।”

पिछले महीने अमेरिका ने संकेत दिया था कि स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक ‘जल्द से जल्द’ खत्म हो सकती है

पिछले महीने, अमेरिका ने संकेत दिया था कि स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर लगी रोक ‘जल्द से जल्द’ खत्म हो सकती है। इसके साथ ही आवेदकों को वीजा आवेदन प्रक्रिया जारी रखने के साथ-साथ नियमित सेवाओं की बहाली की जानकारी के लिए बार-बार जांच करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। इससे पहले, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुनियाभर में स्थित अमेरिकी मिशनों को स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू पर रोक लगाने का आदेश दिया था, ताकि आवेदकों की सोशल मीडिया गतिविधियों की विस्तृत जांच को प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

ट्रंप प्रशासन ने इजरायल-गाजा संघर्ष के खिलाफ कैंपस में फैली राजनीतिक अशांति के मद्देनजर अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों की जांच का दायरा बढ़ा दिया है

ट्रंप प्रशासन ने इजरायल-गाजा संघर्ष के खिलाफ कैंपस में फैली राजनीतिक अशांति के मद्देनजर अमेरिकी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विदेशी छात्रों की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। प्रशासन ने यहूदी छात्रों और विदेशी छात्रों को उनमें हिस्सा लेने से रोकने और उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम न उठाने के लिए कॉलेज अधिकारियों पर निशाना साधा है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति