Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग • पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’ • गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन • प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद • स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख

मनोरंजन

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

29 अक्टूबर, 2026 04:48 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पति जीन गुडइनफ के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आसमान में छाए बादलों की वजह से उन्हें अमेरिका में चांद दिखने का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रीति जिंटा ने एक्स पर चिंता जाहिर की कि अमेरिका के ईस्ट कोस्ट पर उन्हें चांद नहीं दिख रहा है, जबकि उनका व्रत चल रहा है। उन्होंने लिखा, "क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है या चांद गायब हो गया है? क्या किसी ने ईस्ट कोस्ट पर चांद देखा है? मेरा करवा चौथ का व्रत चल रहा है और बादलों के बीच चांद लुका-छिपी खेल रहा है।"


लॉस एंजिल्स में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वालीं यह एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।
बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह में फाइनेंशियल एनालिस्ट जीन गुडइनफ से शादी की थी। नवंबर 2021 में सरोगेसी के जरिए इस कपल के जुड़वां बच्चे जय और जिया हुए।
मां बनने के बाद से अभिनेत्री ने कई बार बताया है कि कैसे उनकी प्राथमिकताएं बदली हैं और वह अपने काम और बच्चों की परवरिश के बीच कैसे संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं।
इससे पहले सितंबर में प्रीति ने अपने काम और निजी जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने की एक झलक फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने घर लौटने के अपने लंबे सफर की तस्वीरें साझा की थीं, ताकि वह अपने जुड़वां बच्चों जय और जिया के स्कूल के पहले दिन उनके साथ रह सकें।


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "स्कूल के पहले दिन में शामिल होने के लिए दुनिया के दूसरे कोने से भागती हुई आई हूं। मैं इसे किसी भी कीमत पर मिस नहीं कर सकती थी।"
उन्होंने अपनी यात्रा की कुछ झलकियां भी शेयर कीं, जिनमें फ्लाइट से ली गई एक सेल्फी और विमान की खिड़की से दिखने वाला नजारा शामिल है। लंबे ब्रेक के बाद अभिनेत्री अमेरिका और भारत के बीच अपने निजी और पेशेवर कामों को संभाल रही हैं।


प्रीति ने 'बंटवारा 1947' के साथ एक्टिंग में वापसी की। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।
कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वाइब' में भी नजर आईं, जिसमें उन्होंने 'मैडम एच' का किरदार निभाया है। इस स्पाई कॉमेडी फिल्म में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव भी हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी