Saturday, May 30, 2026
BREAKING
प्रत्येक सैनिक को ड्रोन उड़ाने में सक्षम होना चाहिए, कैडेटों को भविष्य के युद्धक्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा: सेना प्रमुख नोएडा : तकनीकी खराबी के कारण कुछ केंद्रों पर देर से शुरू हुई सीयूईटी (यूजी) 2026 परीक्षा, छात्रों को दिया अतिरिक्त समय सोना एक हफ्ते में हजार रुपए और चांदी दो हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई लखनऊ पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, गिरोह का होगा भंडाफोड़ अखिलेश का भाजपा पर तंज, बोले- काला चश्मा लगाकर जनता को गुमराह करने वाले, अब जाने वाले गाजियाबाद में शख्स की हत्या पर मायावती ने जताया दुख, अपराधियों को सजा देने की मांग दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन परियोजना को मिलेगा कॉमर्शियल सपोर्ट, विकसित होंगे बिजनेस हब गोरखपुर में बनेगा यूपी का पहला साहित्य पार्क, साहित्य और तकनीक का होगा संगम ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

दुनिया

अमेरिका के पास हम पर हमला करने की कोई वजह नहीं: क्यूबा के उप विदेश मंत्री

29 मई, 2026 03:16 PM

संयुक्त राज्य अमेरिका के पास क्यूबा पर हमला करने का कोई ठोस कारण नहीं है। क्यूबा के उप विदेश मंत्री कार्लोस फर्नांडीज डी कोसियो ने कहा कि अगर ऐसा कदम उठाया गया, तो इससे सिर्फ मौत, तबाही और भारी नुकसान होगा।

फर्नांडीज डी कोसियो ने अमेरिकी पत्रिका ‘पॉलिटिको’ की एक रिपोर्ट के जवाब में सोशल मीड‍िया ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “क्या लोगों को मारने, घायल करने, तबाही फैलाने और दुख पैदा करना कोई सही वजह है? और वह भी तब, जब इसमें अपने ही पक्ष के लोगों की जान जाने का निश्चित जोखिम भी शामिल हो?”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने मैगजीन पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका को युद्ध के लिए उकसा रही है। साथ ही उन्होंने इस दावे की आलोचना की कि अमेरिकी सेना क्यूबा पर हमला करने के लिए तैयार है और सिर्फ ‘डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी मंजूरी’ का इंतजार कर रही है। बुधवार को प्रकाशित ‘पॉलिटिको’ की रिपोर्ट में कहा गया था कि पेंटागन कई महीनों से उन सैनिकों और हथियारों की तैयारी कर रहा है, जिनकी मदद से अमेरिका क्यूबा पर सैन्य हमला कर सकता है।

दरअसल, 2026 की शुरुआत से ही अमेरिका ने क्यूबा के खिलाफ कई नए कदम उठाए हैं। इनमें उन देशों पर पाबंदियां लगाना भी शामिल है जो क्यूबा को तेल सप्लाई करते हैं। इसके अलावा कई क्यूबाई संस्थाओं और अधिकारियों पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अमेरिकी दक्षिणी कमांड ने 20 मई को घोषणा की थी कि निमिट्ज कैरियर स्ट्राइक ग्रुप कैरिबियन क्षेत्र में पहुंच चुका है। इसमें एयरक्राफ्ट कैरियर, उसका एयर विंग और कम से कम एक गाइडेड-मिसाइल डेस्ट्रॉयर शामिल है। ठीक उसी दिन, अमेरिकी न्याय विभाग ने क्यूबा क्रांति के नेता राउल कास्त्रो के खिलाफ मामला दर्ज किया। उन पर आरोप है कि उन्होंने साल 1996 में ‘ब्रदर्स टू द रेस्क्यू’ नाम के समूह के दो विमानों को गिराने में भूमिका निभाई थी। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यह भी रिपोर्ट किया है कि क्यूबा के आसपास अमेरिकी निगरानी और खुफिया उड़ानों में बढ़ोतरी हुई है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ

दक्षिण कोरिया को युद्धकालीन ऑपरेशनल कंट्रोल सौंपने में संतुलन जरूरी, अमेरिकी भूमिका का सम्मान हो: हेगसेथ

ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

ट्रंप ने ईरान के साथ ड्राफ्ट डील पर अंतिम फैसला टाला

कांगो के लोग अकेले नहीं, डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है : टेड्रोस

कांगो के लोग अकेले नहीं, डब्‍ल्‍यूएचओ उनकी मदद के लिए पूरी तरह साथ खड़ा है : टेड्रोस

एआई की रेस में चीन अमेरिका से काफी पीछे : वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

एआई की रेस में चीन अमेरिका से काफी पीछे : वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

कांगो में संघर्ष और असुरक्षा के बीच इबोला संक्रमण की रोकथाम मुश्‍क‍िल, डब्‍ल्‍यूएचओ चिंतित

एआई तय करेगा भविष्य में युद्ध की रूपरेखा, लेकिन नैतिक फैसले हमेशा इंसानों के पास रहने जरूरी : जेडी वेंस

एआई तय करेगा भविष्य में युद्ध की रूपरेखा, लेकिन नैतिक फैसले हमेशा इंसानों के पास रहने जरूरी : जेडी वेंस

नेपाल में पहली बार राजदूतों की नियुक्ति के लिए होगा कॉम्पिटिशन, 5 जून तक इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नेपाल में पहली बार राजदूतों की नियुक्ति के लिए होगा कॉम्पिटिशन, 5 जून तक इच्छुक उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

यूएन एजेंसी की चेतावनी: आने वाले वर्षों में और गर्म होगी धरती, टूटेगा रिकॉर्ड

यूएन एजेंसी की चेतावनी: आने वाले वर्षों में और गर्म होगी धरती, टूटेगा रिकॉर्ड

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी का कंट्रोल नहीं, ओमान के दखल पर ट्रंप ने दी चेतावनी

मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर

मंगल से 1761 नमूनों की जांच कर 3943 रिपोर्ट भेज चुका है एपीएक्सएस, जानें कैसे काम करता है यह हाईटेक सेंसर