प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन आया। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, “अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का फोन प्राप्त हुआ। हमने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूती प्राप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। मैंने उन्हें और सेकेंड लेडी को पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और पूरे परिवार के लिए शुभकामनाएं दीं।”
बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। पीएम मोदी और
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।