Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल • राष्ट्रपति ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर रोक के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया विधेयक • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की • “भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश • बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज • दक्षिणी इथियोपिया में सांप्रदायिक हिंसा ने हजारों लोगों को विस्थापित किया: संयुक्त राष्ट्र • ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह • बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश • छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह • पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

राष्ट्रीय

अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती

29 अक्टूबर, 2026 04:56 PM

अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मेले के दौरान खस्ता खाने के बाद 102 लोगों के बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और मरीजों का उपचार शुरू किया। इनमें 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। हालत गंभीर होने पर 10 बच्चों समेत 17 लोगों को मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति अब सामान्य है। अमेठी जिले की तिलोई तहसील के मोहनगंज थाना क्षेत्र स्थित कोटवा गांव में मेले के दौरान खस्ता खाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल टीम भेजकर प्रभावित लोगों का उपचार शुरू कराया। जानकारी के अनुसार, कोटवा गांव में लगे मेले में एक दुकान पर खस्ता बिक रहा था। इसे खाने के बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार लोगों की जांच कर उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच के दौरान कुल 102 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई। इनमें 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।


मामले की जानकारी मिलने पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह भी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। जांच के दौरान कुल 102 लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई। इनमें 39 बच्चे और 63 वयस्क शामिल हैं। सभी प्रभावित लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीमार लोगों में 10 बच्चों और सात वयस्कों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिलोई भेजा गया। सभी 17 मरीजों का वहां इलाज चल रहा है। सीएमओ के मुताबिक, मरीजों की हालत अब सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।


घटना के बाद कोटवा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम को निगरानी के लिए तैनात किया गया है। टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध करा रही है। विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि अन्य लोगों में बीमारी के लक्षण सामने आने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चक्रवात प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

“भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है”– राज्यसभा उपसभापति हरिवंश

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

बिजली उत्पादन में 15 साल की सबसे मजबूत मासिक बढ़त, अक्टूबर में 24% की वृद्धि: जेफरीज

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह किया आतंकी ढांचा, भारत की रणनीति आतंकियों के खिलाफ परखी हुई : राजनाथ सिंह

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय, 1-2 नवंबर को चेन्नई में हो सकती है भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ का असर, भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी 30-31 अक्टूबर को करेंगे गुजरात का दौरा, राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में लेंगे भाग

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

पीएम मोदी ने शेयर किया गीता का श्लोक, कहा- ‘जैसी श्रद्धा, वैसा ही होती है मनुष्य की सोच और आचरण’

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन

गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव सहायता का आश्वासन