Monday, August 17, 2026
BREAKING
Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान

पंजाब

अमृतसर में पुलिस ने 300 खोए हुए मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए, कीमत करीब 1.5 करोड़

13 मार्च, 2026 08:49 PM

अमृतसर : पंजाब की अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फोनों को ढूंढने में एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को एसएसपी सुहेल मीर खान की अगुवाई में आयोजित विशेष समारोह में करीब 300 खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए गए। इन फोन की कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसएसपी सुहेल मीर खान ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "आज लगभग 300 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं। फोन की कीमत 15,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक थी।" उन्होंने बताया कि यह दूसरा ऐसा मोबाइल वितरण कार्यक्रम है, पहले जनवरी में भी इसी तरह करीब 300 मोबाइल फोन लौटाए गए थे। इस बार भी तकनीकी मदद से और विभिन्न पुलिस स्टेशनों की टीमों के सहयोग से फोन ट्रेस कर मालिकों तक पहुंचाए गए।

उन्होंने कहा कि कई बार फोन अन्य जिलों या राज्यों में पहुंच जाते हैं, इसलिए इन्हें ढूंढना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन पुलिस की समन्वित कोशिशों और मेहनत से सभी फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए।
एसएसपी खान ने कहा कि बहुत से लोग मानते हैं कि मोबाइल खो जाने पर वापस नहीं मिल सकता, लेकिन आज का कार्यक्रम इस बात का सबूत है कि अगर सही तरीके से शिकायत दर्ज कराई जाए तो फोन वापस मिल सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल फोन में अक्सर जरूरी व्यक्तिगत और पेशेवर डाटा होता है और कई मामलों में लोग अपने कारोबार के लिए भी इन पर निर्भर होते हैं। इसलिए पुलिस इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेती है।

पुलिस ने जनता से अपील की कि अगर उनका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। एसएसपी ने कहा, "अगर आपका मोबाइल फोन गायब हो जाए, तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसे ट्रेस करना हमारी जिम्मेदारी है। पंजाब पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत हम बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में ऐसे अभियान जारी रहेंगे।"

इस मौके पर फोन वापस पाने वालों में जालंधर की अमनप्रीत कौर भी थीं। उन्होंने कहा कि उनका फोन करीब 15 दिन पहले खो गया था, लेकिन अमृतसर रूरल पुलिस ने इसे ढूंढकर वापस कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि मोबाइल में बहुत जरूरी डेटा होता है और फोन जल्दी वापस मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 209वाँ दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 494 स्थानों पर छापेमारी; 232 गिरफ्तार

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

ग्रामीण परिवहन को बढ़ावा देने के लिए भगवंत मान सरकार 1 माह में बेड़े में 100 विश्व स्तरीय 'पी.आर.टी.सी. जूनियर' बसें शामिल करेगी: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा परिवहन एवं जल आपूर्ति विभाग की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

हरदीप सिंह मुंडियां ने जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के 52 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गुरदासपुर के अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 8.33 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित