Monday, August 24, 2026
BREAKING
शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : अनिल विज किसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में, 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए निर्देश हरियाणा कांग्रेस के जिलेवार संवाद बैठकों का पांचवां चरण 25 अगस्त से झज्जर में शुरू हैपनिंग हरियाणा 2.0 @ मुंबई : निवेशकों ने हरियाणा को बताया उद्योग एवं निवेश के लिए बेहतरीन राज्य पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह नहीं, यह पार्टी का आंतरिक लोकतंत्र है : अमर सिंह

राष्ट्रीय

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

24 अगस्त, 2026 06:44 PM

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 9 अवैध पिस्तौल और 6.311 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी कथित तौर पर विदेशों में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। इन हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों को अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की खेप उपलब्ध कराई जाती थी, जिसके बाद आगे सप्लाई किया जाता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हुई है। इस संबंध में अमृतसर के थाना कैंट और थाना छेहरटा में तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच का मुख्य उद्देश्य इस नेटवर्क से जुड़े सभी लिंक का पता लगाना है। इसके साथ ही उन अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जो हथियारों और नशे की तस्करी के इस अवैध कारोबार में किसी भी रूप में शामिल हो सकते हैं।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद की गई हेरोइन और हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। जांच एजेंसियां विदेशी हैंडलरों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क के बीच संबंधों की भी जांच कर रही हैं।

पंजाब पुलिस की ओर से कहा गया है कि राज्य में सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना है, ताकि नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में जांच अभी जारी है और आने वाले समय में नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी तथा और बरामदगी होने की संभावना है। पुलिस का कहना है कि पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए अवैध हथियारों और ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में रेड अलर्ट

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

PM मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- करुणा से आत्म-सम्मान और संतोष से मिलती है सच्ची खुशी

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, वाराणसी से उज्जैन तक भक्तों की भारी भीड़

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

इंग्लैंड में शानदार जीत के बाद दिव्यांग क्रिकेट टीम से मिले अमित शाह

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

ज्ञानेश कुमार बोले- हम यूपी के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं, युवाओं-बीएलओ से करेंगे सीधा संवाद

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले-

राजगुरु की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने किया नमन, शाह बोले- "युवाओं को प्रेरित करता रहे उनका बलिदान'