Sunday, October 18, 2026
BREAKING
• हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़ • संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी • ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा • हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की • कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते • भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी • अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा • परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह • अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता' • कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

पंजाब

अमित शाह 20 अक्टूबर को करेंगे पंजाब का दौरा, बिट्टू बोले- 'राज्य को नशा-मुक्त बनाने के लिए साथ दे जनता'

18 अक्टूबर, 2026 08:22 PM

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह जानकारी दी। रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। 'एक्स' पर एक पोस्ट में बिट्टू ने 20 अक्टूबर को पंजाब के दौरे पर आ रहे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब स्वागत करता है। बिट्टू ने कहा कि ऐसे समय में जब पंजाब नशीले पदार्थों की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, हमें अपने युवाओं और अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निर्णायक कदम, मजबूत नेतृत्व और दृढ़ संकल्प की जरूरत है।

पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए बिट्टू ने कहा, "पंजाब में 'आप' सरकार ने अपना कार्यकाल पूरा होने से बहुत पहले ही अपना जनादेश खो दिया है।
साथ ही, उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अमित शाह का समर्थन करने की अपील की। बिट्टू ने लिखा, "मैं हर पंजाबी से अपील करता हूं कि वे अमित शाह का समर्थन करें और पंजाब को हमेशा के लिए नशा-मुक्त बनाने के हमारे साझा मिशन पर भरोसा रखें। आइए, पंजाब के युवाओं को बचाने और पंजाब के भविष्य को वापस पाने के लिए एकजुट हों।"
अमित शाह ऐसे समय में पंजाब जा रहे हैं, जब भारतीय निर्वाचन आयोग की टीम जल्द आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य का दौरा कर सकती है। संभावनाएं हैं कि अपने पंजाब दौरे पर अमित शाह भाजपा को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा कर सकते हैं।

संभावनाएं यह भी हैं कि गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के मानसा का दौरा कर सकते हैं, जहां पिछले दिनों एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी गई थी। वे पीड़ित परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं। दो दिन पहले शाह ने पंजाब में नशे, गैंगस्टरवाद व संगठित अपराध के बढ़ते खतरे को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने दिरबा और मानसा की घटनाओं का जिक्र किया था। 'एक्स' पोस्ट में शाह ने कहा, "दिरबा में एक पिता का दबाव में जहर खा लेना और मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परविंदर के पिता ने आप सरकार और उनके विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।"
साथ ही, अमित शाह ने जानकारी दी थी कि गृह मंत्रालय पंजाब के दिरबा और मानसा की घटनाओं पर पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

परविंदर सिंह झोटा के पिता का संघर्ष सराहनीय, ये पूरे पंजाब की लड़ाई : परगट सिंह

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

झोटा को इंसाफ मिलने तक भाजपा का समर्थन, केवल सिंह ढिल्लों बोले- इंसाफ तक बांधूंगा काली पगड़ी

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

भ्रष्टाचार मामला: राजबीर घुम्मन के करीबी CBI के सामने हुए पेश

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग

सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग