Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार

11 जुलाई, 2026 08:25 PM

अनंतनाग : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने फेशियल रिकग्निशन सिस्टम की मदद से एक संदिग्ध ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई नुनवान बेस कैंप के एक्स-रे पॉइंट पर की गई, जहां लगाए गए फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से समय रहते अलर्ट मिला। पुलिस ने बताया कि अलर्ट मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को रोका और उसकी जांच की। जांच में उसकी पहचान मोहम्मद इकबाल वानी के रूप में हुई, जो बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, वह अली मोहम्मद वानी का पुत्र है। जांच के दौरान उसके ओवर ग्राउंड वर्कर होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई और पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। अनंतनाग पुलिस ने बताया कि श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। इसी के तहत आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फेशियल रिकग्निशन सिस्टम यात्रा मार्गों और प्रवेश बिंदुओं पर निगरानी रखने में मदद कर रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

पुलिस के अनुसार, इस तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा बलों को वास्तविक समय में निगरानी करने, प्रवेश व्यवस्था को बेहतर बनाने और संभावित सुरक्षा खतरों पर तुरंत प्रतिक्रिया देने में मदद मिल रही है। नुनवान बेस कैंप पर हुई यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

अनंतनाग पुलिस ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में पूरा कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आधुनिक तकनीक के साथ-साथ सतर्क निगरानी व्यवस्था के जरिए यात्रा मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी : पीएम मोदी

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी है और कमीटमेंट भी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के निवेशकों को भारत के अहम क्षेत्र में साझेदार बनने का दिया न्योता

पीएम मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा में 10 समझौते, भारत-न्यूज़ीलैंड बने रणनीतिक साझेदार

पीएम मोदी की न्यूज़ीलैंड यात्रा में 10 समझौते, भारत-न्यूज़ीलैंड बने रणनीतिक साझेदार

दिल्ली हाट में 13 जुलाई से ‘वीव द फ्यूचर 4.0’, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

दिल्ली हाट में 13 जुलाई से ‘वीव द फ्यूचर 4.0’, वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी ने ऑकलैंड से दिया निवेश का मंत्र, बोले- भारत वैश्विक विकास का लॉन्च पैड

पीएम मोदी ने ऑकलैंड से दिया निवेश का मंत्र, बोले- भारत वैश्विक विकास का लॉन्च पैड