Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

पंजाब

"अभी हमारी बेटी के हाथों की मेहंदी भी...", 10 दिन पहले हुई थी राणा बलाचौरिया की शादी, सामने आई तस्वीरें

16 दिसंबर, 2025 01:29 PM

मोहाली : मोहाली के सोहाना में सोमवार को चल रहे चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट के अंतिम दिन गोलियां मारकर कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या कर दी गई। राणा बलाचौरिया की महज 10 दिन पहले ही शादी हुई थी। वह मूल रूप से बलाचौर का रहने वाला था और वर्तमान में मोहाली में रह रहा था।

राणा बलाचौरिया के घर में जहां कल दोपहर तक शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं उसकी मौत ने पूरे घर में मातम पसरा दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पत्नी की हालत देखी नहीं जा रही। राणा की ताई ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका बच्चा इस तरह दुनिया से चला जाएगा। यह समझ नहीं आ रहा कि हमारे बच्चे के साथ किसने धोखा किया। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “अभी हमारी बेटी के हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि हमें यह खबर सुननी पड़ी।” उन्होंने कहा कि न हम मरने वालों में हैं और न ही जीने वालों में। राणा बलाचौरिया के चाचा संजीव कंवर ने बताया कि राणा की बहन को आज इटली जाना था, लेकिन जैसे ही उसे बीते दिन अपने भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली, वह गहरे सदमे में चली गई।

तीन महीनों में तीन कबड्डी खिलाड़ियों की मौत
31 अक्टूबर 2025 को 25 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह की जगराओं के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 नवंबर को समराला के पास 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी गुरविंदर सिंह की समराला में गोली मारकर हत्या की गई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। अब राणा बलाचौरिया की सरेआम हत्या के बाद पंजाब में दहशत का माहौल है।

क्या गैंगस्टरों से संबंध बन रहे हैं मौत की वजह?
सोहाना कबड्डी कप में हुई इस हत्या से पहले भी कुछ कबड्डी खिलाड़ियों के गैंगस्टरों से कथित संबंधों को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। कहा जा रहा है कि अलग-अलग गैंग्स के संपर्क में रहने वाले खिलाड़ियों को गैंगस्टर दुश्मनी के चलते अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इस खेल में पैसे को लेकर भी चर्चाएं सामने आती रही हैं कि गैंगस्टर अपने पक्ष के कुछ खिलाड़ियों पर दांव लगाते हैं। संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड की पैरवी कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की जांच में भी ऐसी बातें रिकॉर्ड पर सामने आ चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

हथियारों और हेरोइन की खेप सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, कूलर और पंखे भी पड़े बेअसर

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

पंजाब बोर्ड के हजारों Students के लिए खड़ी हुई मुसीबत, इस जरूरी काम ने बढ़ाई टेंशन

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में जत्थेदार की मौजूदगी में हंगामा, तनावपूर्ण बना माहौल