Tuesday, April 21, 2026
BREAKING
IPL 2026: तिलक वर्मा को समझाने में हार्दिक पांड्या को चक्कर आ गया था, एमआई कप्तान ने किया खुलासा आईपीएल 2026: तिलक वर्मा का तूफानी शतक, एमआई ने जीटी को दिया 200 रन का टारगेट आईपीएल 2026: सिर्फ 45 गेंदों में शतक, तिलक वर्मा ने आईपीएल में बनाया रिकॉर्ड मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी 'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है जन्म के बाद पहले घंटे में नवजात के लिए स्तनपान क्यों है जरूरी? जानिए फायदे बात-बात पर बढ़ जाता है बीपी? योग और सही डाइट से करें कंट्रोल शरीर का 'रिपेयर मैनेजर' जिंक: कमी से शरीर हो सकता है बेहद कमजोर

मनोरंजन

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

20 अप्रैल, 2026 01:13 PM

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है। पहली बार माता-पिता बनने की खुशी को कपल ने अपने फैंस के साथ साझा किया। जिसके बाद से बधाइयों की झड़ी लग गई। बेटी के जन्म की खुशी को अभिषेक और शिवालिका ने एक साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा किया। उन्होंने लिखा, ''एक ही पल में हमारी जिंदगी का मतलब बदल गया है और अब हमारा दिल एक नए प्यार से भर गया है। बहुत सारे प्यार और आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बच्ची का स्वागत करते हैं।'' इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''19 अप्रैल 2026... हमारी छोटी देवी 'लक्ष्मी' एक शुभ दिन पर आई है। यह हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत आशीर्वाद है।''

इस खास मौके पर कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी और प्यार भरे इमोजी साझा किए। वहीं आहना कुमरा ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कपल को इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा, कई फैंस और फिल्मी सितारों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयां भेजी।

बता दें कि इस कपल ने दिसंबर 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें से एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आए थे और शिवालिका ने छोटे-छोटे बेबी सॉक्स हाथ में पकड़े हुए थे।

वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों क्रिसमस ट्री के सामने खड़े थे और एक ऑर्नामेंट पकड़ा हुआ था, जिस पर लिखा था कि उनका बच्चा 2026 में आने वाला है।
अभिषेक और शिवालिका की लव स्टोरी की बात करें तो, दोनों की मुलाकात फिल्म 'खुदा हाफिज' के सेट पर हुई थी, जिसमें विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका में थे। काम के दौरान दोनों करीब आए और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

इसके बाद दोनों ने जुलाई 2022 में सगाई की और फरवरी 2023 में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गोवा में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इस खास मौके पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

मृणाल ठाकुर ने शेयर किया 'व्याह करवा दो जी' का बीटीएस वीडियो

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

इम्तियाज अली ने दिखाई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के सेट की खूबसूरत तस्वीर

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

एआई के बढ़ते चलन पर बोले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, कहा-टेक्नोलॉजी अच्छी, पर बुरा देखना भी जरूरी

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

'राजा शिवाजी' के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

एक घटना की वजह से करियर के पीक पर ममता कुलकर्णी ने छोड़ा था बॉलीवुड, नौ दिनों ने बदला मन

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

मनीषा कोइराला का कला के प्रति प्रेम, दिखाई नेपाल संस्कृति की अद्भुत झलक

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

लॉरेंस ऑफ पंजाब : क्राइम, समाज और सिस्टम के पीछे की कहानी, 27 अप्रैल को होगी रिलीज

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ पोस्ट कर दी सेकेंड प्रेग्नेंसी की जानकारी

अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया समर्थन, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

अजय देवगन ने ‘राजा शिवाजी’ को दिया समर्थन, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

संजय दत्त की 'आख़िरी सवाल' ने जीता दिल! अब 'साइन लैंग्वेज' में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!

संजय दत्त की 'आख़िरी सवाल' ने जीता दिल! अब 'साइन लैंग्वेज' में भी रिलीज हुआ फिल्म का टीज़र!