Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

अब विधानसभा स्तर पर दलितों को अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा ये ट्रस्ट, दलित संगठनों को एकजुट करने की तैयारी

30 नवंबर, 2025 07:50 PM

चंडीगढ : हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जन चेतना ट्रस्ट ने दलितों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने का नया रोडमैप तैयार किया है। अब जिला स्तर के बाद विधानसभा स्तर पर दलितों को उनके हकों के प्रति जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई है। टोहाना के बाद रविवार को झज्जर में विधानसभा स्तर पर हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार एवं जन चेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश कटारिया ने की। समारोह में पहुंचने पर सुदेश कटारिया का उपस्थित जनसमूह ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। झज्जर कमेटी की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। 

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान जनचेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदेश कटारिया ने कहा कि प्रदेश में दलित समाज के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूती देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान को नई गति मिली है। पिछले दिनों संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कार्यकारिणी गठित की गई, जिसमें जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई। जिला स्तर पर अभियान के बाद विधानसभा स्तर पर अभियान को शुरू करने का फैसला लिया गया था। इसी कड़ी में झज्जर में हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान समारोह आयोजित किया गया है।  उन्होंने कहा कि समारोह का उद्देश्य दलित समाज के लिए संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर द्वारा दलित, वंचित और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को बराबरी देने का जो सपना देखा  था, उसके प्रति जागरूक करना है।  

उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के सभी वर्गों को बराबरी और एकजुटता का मार्ग दिया है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जन चेतना ट्रस्ट दलित समाज की आवाज़ को एक मंच पर लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अब केवल एक विचार नहीं बल्कि एक आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है, और यह कारवां आगे बढ़ता रहेगा।

 सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि 1966 में हरियाणा राज्य के गठन के बाद से कई सरकारें आईं, कई मुख्यमंत्री बने, लेकिन किसी ने दलित समाज की वास्तविक चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि वर्षों तक दलित समाज की आवाज़ को दबाया गया और उनके विकास पर ध्यान नहीं दिया गया। मगर जब वर्ष 2014 में प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर मनोहर लाल ने संभाली तो उन्होंने न केवल अंत्योदय उत्थान के तहत दलितों को नया सम्मान दिया, बल्कि नौकरियों में पर्ची व खर्ची को बंद कर मिशन मेरिट शुरू की, जिससे दलित वर्ग के युवाओं को सबसे ज्यादा लाभ मिला। इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नति में आरक्षण, एससी कमीशन और सफाई आयोग का गठन किया।   

 सुदेश कटारिया ने कांग्रेस कार्यकाल के दौरान दलितों पर हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए बताया कि हर 18 मिनट में देश में किसी दलित का उत्पीड़न होता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान हरियाणा में दलित सुरक्षित नहीं थे और बड़े नेता तक सामाजिक न्याय दिलाने में असफल रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा हरियाणा एससी कमीशन की स्थापना करने के बाद दलितों की आवाज़ बुलंद करने का मजबूत मंच मिला है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान