Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

सेहत

अब चंद सेकंड में होगा कैंसर का इलाज, स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने विकसित की अल्ट्रा फास्ट रेडियोथेरेपी

24 जनवरी, 2025 01:34 PM

जेनेवा; वैज्ञानिक एक ऐसे क्रांतिकारी आविष्कार के बहुत करीब हैं, जिसकी मदद से हर तरह के कैंसर का बैंड बज जाएगा। यह शरीर के हर कोने से कैंसर सेल्स को खत्म कर देगा। स्विटजरलैंड के जेनेवा में इसे लेकर काम चल रहा है और अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही कैंसर रोगियों के लिए एक अल्ट्रा फास्ट रेडियोथेरेपी वाली मशीन उपलब्ध होगी, जिससे सेकंड से भी कम समय में शरीर के अंदर तक पनप रही कैंसर कोशिकाओं को मार दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पारंपरिक रेडियोथेरेपी से बहुत तेज इलाज है और इसमें एक सेकंड से भी कम समय लगता है। इतना ही नहीं, इसमें साइड इफेक्ट भी बहुत मामूली है। स्विट्जरलैंड के जेनेवा के बाहरी इलाके में स्थित सर्न के इस विशाल लेबोरेटरी में वैज्ञानिक रेडियोथेरेपी मशीनों की नई पीढ़ी के विकास की ओर अग्रसर हैं।

उम्मीद है कि यह मशीन बेहद असाध्य ब्रेन ट्यूमर और शरीर में फैल चुके मेटास्टेसिस कैंसर के इलाज को भी संभव बना सकती है। वर्तमान में जब कैंसर कोशिकाएं अपनी जगह से आगे बढ़ जाती हैं, तो अंदर तक घुस जाती हैं और इन्हें मारने में रेडियोथेरेपी भी असफल हो जाती है। हालांकि रेडियोथेरेपी की इस नई मशीन से निकलीं रेडिएशन दूरस्थ बॉडी पार्ट में भी घुसे कैंसर कोशिकाओं को चकनाचूर कर देंगी। वैज्ञानिकों ने इस सिद्धांत या तकनीक का नाम फ्लैश दिया है। फ्लैश ने उन अवधारणाओं का भी समाधान किया है, जिसकी कमी रेडियोथेरेपी की दुनिया में लंबे समय से महसूस की जा रही है। यह कैंसर उपचार के सबसे सामान्य तरीकों में से एक है, जिसे सभी कैंसर मरीजों में से दो-तिहाई किसी न किसी बिंदु पर अपने इलाज के दौरान प्राप्त करेंगे।

चूहे में चंद पल के अंदर खत्म हुआ ट्यूमर

जेनेवा यूनिवर्सिटी अस्पताल में कार्यरत मैरी कैथरीन वोजेनिन के नेतृत्व में एक पेपर प्रकाशित हुआ है, जिसमें इस डिस्कवरी को रेडियोथेरेपी की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव कहा जा रहा है। इस प्रयोग में चूहों पर अल्ट्रा हाई डोज की दर से एक सेकंड से भी कम समय में रेडिएशन की चिंगारी छोड़ी गई। इसके बाद देखा गया कि इस चूहे में जो ट्यूमर था, वह नष्ट हो गया और उसकी जगह हेल्दी टिशू ने ले ली। इसका असर तत्काल हुआ। अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट इस रेडिएशन की इस उच्च दर को मील का पत्थर कह रहे हैं। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने इस प्रयोग को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर