Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

अनुराग कश्यप ने खोला फिल्म ‘निशानची’ के टाइटल का राज

27 अगस्त, 2025 04:57 PM

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप ने बताया है कि उनकी आने वाली फिल्म निशानची का टाइटल कैसे तय हुआ। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज़ इंडिया की फिल्म निशानची को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की नई जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म के टाइटल को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। अनुराग कश्यप ने खुलासा किया है कि फिल्म का असल टाइटल पहले कुछ और रखा गया था, जिसे बाद में उसे बदलकर निशानची रखा गया।

अनुराग कश्यप ने बताया कि, “शुरू में फिल्म का टाइटल बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू रखा गया था, जिसपर सबने कहा कि ये टाइटल बहुत बड़ा है। कैसे आखिरकार इसका टाइटल निशानची बना और फिल्म का नाम फाइनल हुआ, यही इसकी कहानी है।” फिल्म निशानची में ऐश्वर्य के दोनों किरदार बबलू और डबलू जुड़वां भाई हैं, जबकि रिंकू यानी वेदिका पिंटो का किरदार है। फिल्म में बबलू गहराई से रिंकू से प्यार करता है, लेकिन एंट्री होती है डबलू की और उससे हालात बदल जाते हैं। इस तरह से कहानी में टकराव के साथ ड्रामा शुरू हो जाता है। अनुराग कश्यप ने हाल ही में ये भी बताया है कि निशानची पर काम करते हुए उन्हें ऐसा लगा जैसे वो अपनी असली कहानी कहने की जड़ों में लौट आए हों, और अपनी फिल्ममेकिंग के उस रॉ अंदाज को फिर से जिया हो।

फिल्म निशानची ऐश्वर्य ठाकरे की एक्टिंग की शुरुआत है, जो एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे। उनके साथ फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म ‘निशानची’ के निर्माता अजय राय और रंजन सिंह हैं। यह फिल्म जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी है।इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है। फिल्म निशानची 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...