Monday, July 06, 2026
BREAKING
सुनने की क्षमता बहाल करने से लेकर जिंदगियाँ बचाने तक: समय पर ईएनटी इलाज अब पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण एवं कारगर दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्ति 13 किलोग्राम हेरोइन सहित अमृतसर से गिरफ्तार 8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे हर बच्चे की सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार ने 'सेफ स्कूल वाहन' अभियान किया तेज: डॉ. बलजीत कौर पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो' भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान कच्चे तेल की कीमतें एक प्रतिशत तक लुढ़की, ओपेक प्लस ने अगस्त में बढ़ाया उत्पादन टारगेट प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दलाई लामा को 91वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं खिलाड़ियों की सफलता का जिक्र कर सीएम योगी ने युवाओं और अभिभावकों को दिया बड़ा संदेश

मनोरंजन

अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ सिनेमाघरों में रिलीज, पढ़ें कैसी है फिल्म

20 सितंबर, 2025 09:06 PM

मुंबई। अनुराग कश्यप की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘निशानची’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अनुराग कश्यप ने कहा का कहना है कि उन्हें ‘निशानची’ बनाने में 9 साल लग गए। वह इस फिल्म को लेकर किसी भी चीज के साथ समझौता नहीं करना चाहते, इसी वजह ‘निशानची’ को बनने में इतना वक्त लगा। इस फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू कर रहे हैं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, जो फिल्म में साफ दिखाई देती है।

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी दो टाइमलाइन में चलती है, वर्तमान और अतीत। वर्तमान में, जुड़वां भाई बबलू और डबलू (ऐश्वर्य ठाकरे), रिंकू (वेदिका पिंटो) के साथ मिलकर एक लोकल बैंक डकैती की असफल कोशिश करते हैं। डकैती फेल होती है और बबलू को दस साल की जेल हो जाती है। रिंकू, जिसने अपने पिता को खो दिया है, अब मजबूरी में नौटंकी के मंच पर नाचने को विवश है। बबलू उससे जुनूनी मोहब्बत करता है। इसके बाद कहानी पीछे जाती है, अतीत की तरफ।

यहां सामने आते हैं उनके माता-पिता, मंजरी (मोनिका पंवार) और जबरदस्त सिंह (विनीत कुमार सिंह)। मंजरी एक स्टेट-लेवल की माहिर निशानेबाज थी और जबरदस्त सिंह अखाड़े का उभरता पहलवान। लेकिन राजनीति, भाई-भतीजावाद और धोखेबाजी ने उनके सपनों को कुचल दिया। इसी दौरान जबरदस्त सिंह का सबसे करीबी दोस्त, अंबिका प्रसाद (कुमुद मिश्रा), उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुश्मन बनकर सामने आता है। वही असली आस्तीन का सांप था, जबरदस्त सिंह की हत्या भी उसी ने करवाई, और सालों से उसकी नजर सिर्फ संपत्ति पर ही नहीं, बल्कि उसकी विधवा मंजरी पर भी रही।

इधर, इन सब सच्चाइयों से अनजान बबलू, बड़ा होकर उसी अंबिका प्रसाद के लिए काम करने लगता है। अंबिका प्रसाद उसे इस्तेमाल करता है और अखाड़े के मुखिया (राजेश कुमार) का खून बबलू से करवाकर उसे जेल भिजवाता है। जेल से छूटकर लौटा बबलू और भी बेलगाम हो चुका है। अब वह रिंकू से दीवानगी की हद तक मोहब्बत करता है, हालांकि वही रिंकू के पिता का हत्यारा भी है। कहानी में सबसे बड़ा टकराव तब होता है जब बबलू, अपने चाचा समान अंबिका प्रसाद से रिंकू के लिए उसी के खिलाफ बगावत करता है। बबलू का यह विद्रोह अंबिका के साम्राज्य में भूचाल ला देता है। बदले, प्यार और विरासत के इस खेल में हर रिश्ता खून से सना है और हर मोड़ पर कहानी और खतरनाक हो जाती है।

फिल्म की कहानी छोटी है, लेकिन इसे बहुत लंबा बना दिया गया है, जिससे फिल्म शुरू से ही धीमी और उबाऊ लगती है। अगर अनुराग कश्यप ने इस 177 मिनट की फिल्म को 120 मिनट का कर दिया होता, तो यह और भी बेहतर हो सकती थी। फिल्म का अभिनय अच्छा है, बस कहानी थोड़ी घिसी-पिटी है, पुराने बॉलीवुड अंदाज में। कुल मिलाकर, आप इस फिल्म को अपने जोखिम पर देख सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार