Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को एक्सेल एंटरटेनमेंट देगा ग्लोबल पहचान

30 जून, 2025 01:27 PM

मुंबई। एक्सेल एंटरटेनमेंट, जिसे रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर जैसे दमदार प्रोड्यूसर्स लीड कर रहे हैं और जिन्होंने ‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘डॉन’ जैसी आइकॉनिक फिल्में दी हैं, अब अनुपम खेर की डायरेक्टोरियल फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जुड़ गया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने हमेशा लीक से हटकर सिनेमा को बढ़ावा दिया है और KGF जैसी बड़ी हिट फिल्मों को पेश कर के खुद को दमदार कहानी कहने और बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी बना लिया है।

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने दुनियाभर में अपना जलवा दिखा दिया है। ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल जैसे बड़े मंचों पर दिखाई जा चुकी है। इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में इसे खूब सराहा गया है और शुरुआत से ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। तन्वी द ग्रेट एक ऐसी लड़की की कहानी है जो मुश्किल हालात और लोगों की सोच के खिलाफ जाकर भी हार नहीं मानती। ये फिल्म प्यार, हौसले और उम्मीद से जीत हासिल करने की उसकी जिद को दिखाती है।

रितेश सिधवानी ने कहा, “‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी फिल्म है जो दिल से जुड़ी भावनाओं और इंसानी हौसले की ताकत को दिखाती है। हमें अनुपम खेर स्टूडियोज के साथ मिलकर इस कहानी को दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने की खुशी है।” फरहान अख्तर ने कहा, “‘तन्वी द ग्रेट’ के पीछे जो सोच और जुनून है, वो वाकई में प्रेरणादायक है। एक्सेल की तरफ से हम इस खूबसूरत फिल्म को सपोर्ट करके बहुत खुश हैं और चाहते हैं कि ये दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचे।”

https://www.instagram.com/stories/faroutakhtar/
https://x.com/taran_adarsh/status/1938826965064073370?s=46

अनुपम खेर ने कहा, “मैं हमेशा से एक्सेल एंटरटेनमेंट की शानदार कहानियों और सोच का प्रशंसक रहा हूं। ‘तन्वी द ग्रेट’ के लिए उनका साथ मिलना बेहद खुशी की बात है। उनके जुड़ने से इस प्रेरणादायक फिल्म को और ऊंचाइयों तक ले जाने का हमारा सफर और मजबूत हुआ है।” फिल्म में बेहतरीन कलाकारों की टीम नजर आएगी, जिनमें अनुपम खेर, इयान ग्लेन, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, करण टैकर, एम. नास्सर और पहली बार अभिनय कर रही शुभांगी शामिल हैं।

अनुपम खेर के निर्देशन में बनी तन्वी द ग्रेट का संगीत ऑस्कर विजेता एम. एम. कीरवाणी ने दिया है। यह फिल्म अनुपम खेर स्टूडियोज और एनएफडीसी के साथ मिलकर बनाई गई है। इसके ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी अनिल ठडानी की एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट संभाल रहे हैं। तन्वी द ग्रेट 18 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार