Monday, June 29, 2026
BREAKING
'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं' टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

बाज़ार

अचानक 90% गिर गई Tata Group के इस शेयर की वैल्यू! जानें क्या है सच

14 अक्टूबर, 2025 07:15 PM

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन (Tata Investment Corporation) के शेयर में आज अचानक गिरावट देखने को मिली। एनएसई पर शेयर की कीमत 90% तक गिरकर 1,015 रुपए पर आ गई। कंपनी के शेयर सोमवार को 9,949 रुपए पर बंद हुए थे। असल में टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर में कोई गिरवाट नहीं आई, बल्कि कंपनी के शेयर स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड कर रहे थे। स्टॉक स्प्लिट के प्राइस एडडस्टमेंट की वजह से यह गिरावट दिखी है।

कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने 10 रुपए फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर को 1 रुपए फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में विभाजित करेगी। इसके लिए 14 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई थी और जिन निवेशकों के पास सोमवार को ट्रेडिंग खत्म होने तक शेयर थे, वे स्प्लिट के हकदार थे।

सोमवार को शेयर 7.04% बढ़कर 9,949 रुपए पर बंद हुआ था। मंगलवार को एडजस्टमेंट के बाद शेयर कम खुला और शुरुआती सौदों में लगभग 1,056 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। हालांकि कीमत गिरी हुई लग रही थी लेकिन कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन और निवेशकों की हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आया। लगभग सुबह 10:25 बजे एडजस्टमेंट के बाद शेयर बीएसई पर 7.89% की तेजी के साथ 1,070 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में यह 1,080 रुपए तक भी गया।

स्टॉक स्प्लिट का फायदा

स्टॉक स्प्लिट से कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाती है, जिससे शेयर सस्ते और उनकी खरीद-बिक्री आसान हो जाती है। यह खासकर छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। अगर टाटा संस लिस्ट होती है, तो इससे टाटा इन्वेस्टमेंट को भी फायदा हो सकता है और उसकी बैलेंस शीट मजबूत हो सकती है। हालांकि, टाटा इन्वेस्टमेंट की टाटा संस में सिर्फ 0.1% हिस्सेदारी है। कंपनी के पास टाटा कैपिटल का 2.1% हिस्सा भी है, जो 13 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार