Saturday, July 04, 2026
BREAKING
मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार 'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट हरियाणा उभर रहा है नए बिजनेस और स्टार्टअप्स के प्रमुख हब के रूप में: मुख्यमंत्री सैनी राहुल गांधी का "छात्रों की गूंज" अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है: राव नरेंद्र सिंह बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों को सीवी आंदोलन करने पर मजबूर कर रही है सरकार : कुमारी सैलजा पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

मनोरंजन

'अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा', समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

13 मई, 2026 01:35 PM

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना 'वॉओ' हाल ही में रिलीज हुआ, जिसके प्रमोशन में वरुण जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने कमीडियन समय रैना के साथ एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को खूब हंसाया। दोनों के बीच की मजेदार बातचीत ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

दरअसल, वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह समय रैना के साथ जिम में नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वरुण धवन अपने नए गाने 'वॉओ' की शुरुआती लाइन गुनगुनाते दिखाई देते हैं। वह पूरे उत्साह के साथ गाना गाते हैं और उम्मीद करते हैं कि समय रैना भी उनके साथ गाने की अगली लाइन बोलेंगे।

लेकिन समय रैना अपने खास मजाकिया अंदाज में वरुण की बात का अलग ही जवाब देते हैं। जैसे ही वरुण गाना शुरू करते हैं, समय हंसते हुए कहते हैं, 'भाई, ऐसे यह काम नहीं करेगा।' उनका यह जवाब सुनकर वरुण पहले थोड़ा चौंक जाते हैं, लेकिन फिर मुस्कुराने लगते हैं।

समय का इशारा गाने के प्रमोशन के तरीके की तरफ था। इसके बाद वरुण उनसे पूछते हैं कि आखिर ऐसा क्यों। तब समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'अगर गाना अच्छा होगा, तो खुद ही चल जाएगा।' समय की यह बात सुनते ही वरुण हंस पड़ते हैं और मजाक में जवाब देते हैं कि उन्हें लगा था कि गाना सिर्फ इसी तरीके से चलेगा।

'वॉओ' गाने की बात करें तो यह एनर्जी से भरा और डांस से भरपूर है। इस गाने में वरुण धवन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी नजर आ रही हैं। हाल ही में वरुण ने अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के साथ भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' एक रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर फिल्म है। इसका निर्देशन मशहूर निर्देशक डेविड धवन कर रहे हैं। खास बात यह है कि एक बार फिर डेविड धवन और उनके बेटे वरुण धवन की जोड़ी साथ काम करती नजर आएगी। इस फिल्म में जिमी शेरगिल और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Day 14: शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का कैसा रहा दूसरा हफ्ता, गुरुवार को कमा डाले इतने करोड़

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

ऋतिक रोशन ने सुजैन खान को तलाक के वक्त 400 करोड़ रुपये की एलिमनी दी थी? फराह खान ने बताया सच

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो

India's Got Latent 2 Ep 2: इंडियाज गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन आएगा समय का शो