Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी

19 मई, 2025 01:06 PM

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी हो गई है। अक्षय कुमार ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड द सीन (बीटीएस ) वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। झरने के नीचे खड़े अक्षय ग्रीन शर्ट और लाइट ब्राउन पैंट में दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ नजर आ रहीं हैं वामिका गब्बी, जो स्काई ब्लू साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।यह वीडियो अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का है, जो अगले साल रिलीज होने वाली है।

अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भूत बंगला’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है! हमेशा नई-नई चीजों को खोजकर प्रोजेक्ट में शामिल करने वाले प्रियदर्शन सर के साथ मेरा सातवां,अजेय-एकता के साथ मेरा दूसरा रोमांच और हमेशा हैरान करने वाली वामिका के साथ मेरा पहला लेकिन उम्मीद है कि यह आखिरी जादुई सफर नहीं होगा. पागलपन, जादू और यादों के लिए आभारी हूं।

इस पोस्ट पर अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही वामिका गब्बी ने अपना रिएक्शन दिया है।उन्होंने लिखा, ‘अक्षय सर आपके प्यारे वर्ड्स के लिए शुक्रिया सर, इस टीम के साथ शूटिंग करके बहुत अच्छा लगा।बिल्कुल मजेदार।

प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही फिल्म भूत बंगला को शोभा कपूर, एकता आर कपूर और अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है।फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स फारा शेख और वेदांत बाली हैं, और यह बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है।

इस फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले रोहन शंकर, अबिलाश नायर और प्रियदर्शन ने तैयार किया है।फिल्म के डायलॉग्स रोहन शंकर ने लिखे हैं।भूत बंगला 02 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार