Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले ओम बिरला- योग आत्मा की शुद्धि और जीवन में संतुलन का मार्ग

21 जून, 2025 02:18 PM

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देशभर में योग के कार्यक्रम आयोजित हुए और लाखों लोगों ने इसमें भाग लिया। इस बार की थीम -“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”रही। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता को शुभकामनाएं दीं और योग को अपनाने की प्रेरणा दी।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मा की शुद्धि, चित्त की स्थिरता और जीवन के हर पहलू में संतुलन स्थापित करने की चिर पुरातन भारतीय परंपरा है।” उन्होंने इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताया जो आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, शांति और समरसता की ओर ले जा रही है।

ओम बिरला ने अपने पोस्ट में वैदिक श्लोक “न तस्य रोगो न जरा न मृत्युः प्राप्तस्य योगाग्रिमयं शरीरम्” का उल्लेख करते हुए योग के स्वास्थ्य लाभों को उजागर किया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि “स्वयं और समाज के लिए योग” की भावना को अपनाएं और इस दिव्य मार्ग पर दूसरों को भी प्रेरित करें। वहीं केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी योग करते हुए एक वीडियो साझा किया और लिखा, “योग सिर्फ कसरत नहीं है -यह एक अभ्यास है। सांस, संतुलन और गति के जरिए हम खुद से जुड़ते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि योग को अपने जीवन का एक हिस्सा बनाएं।” उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों में योग को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता बहुत बढ़ी है और यह शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य का भी माध्यम बन चुका है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, “भारत की ऋषि परंपरा ने योग विद्या के माध्यम से न केवल शरीर को स्वस्थ रखने, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग दिखाया है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर “विश्व बंधुत्व” की भावना को मजबूत किया है। मोहन यादव ने जनता से अपील की कि वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और “स्वस्थ भारत-समर्थ भारत” की दिशा में अपना योगदान दें।

इस वर्ष आयुष मंत्रालय ने भी योग दिवस को और प्रभावी बनाने के लिए ‘योग संगम’, ‘हरित योग’, ‘योगा बंधन’, ‘योगा अनप्लग्ड’, ‘योगा महाकुंभ’ और ‘संगयोग’ जैसे 10 सिग्नेचर इवेंट शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य योग को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति