Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

21 जून, 2026 11:21 AM

जम्मू-कश्मीर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जम्मू में युवाओं की भागीदारी के साथ एक अनोखे अंडरवॉटर योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस विशेष कार्यक्रम में युवाओं ने पानी के भीतर योगाभ्यास कर फिटनेस, मानसिक संतुलन और तैराकी कौशल का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि योग जीवन का एक महत्वपूर्ण कौशल है, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे कहीं भी और किसी भी समय किया जा सकता है। इसके लिए किसी विशेष स्थान या निश्चित समय की आवश्यकता नहीं होती। लोग अपने घरों में भी नियमित रूप से योग कर सकते हैं।

वहीं, श्रीनगर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई। कार्यक्रम में शामिल एक प्रतिभागी ने बताया कि योग के अनेक लाभ हैं और वह पिछले दो वर्षों से नियमित रूप से योग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा सेवा एवं खेल विभाग के माध्यम से भी योग को बढ़ावा दिया जाता है।

योग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में भी सहायक साबित होता है। एक अन्य प्रतिभागी ने कहा कि योग अच्छे स्वास्थ्य और संपूर्ण कल्याण के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाता है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह