Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओडिशा में रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने बनाया विशेष सैंड एनीमेशन

08 मार्च, 2026 02:57 PM

देशभर में आज रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में एक विशेष सैंड एनीमेशन तैयार किया है। मात्र 10 मिनट में निर्मित यह कलाकृति महिलाओं के सामर्थ्य और उनकी उपलब्धियों को रेखांकित करती है। साथ ही, यह कलाकृति महिला सशक्तीकरण, समानता और विश्व शांति का प्रभावी संदेश भी देती है।

एनीमेशन में प्रेरणादायक भारतीय महिलाओं को दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, दिवंगत महान गायिका लता मंगेशकर, ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु, व्योमिका सिंह जैसी हस्तियां महिलाओं की सफलता और सशक्तीकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि ऐसी कई महिलाएं हमारे देश का गौरव और शान हैं।

इस सैंड एनीमेशन के माध्यम से, मानस साहू ने एक बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं की शक्ति और योगदान को काफी सराहा है।

मानस कुमार साहू ने कहा कि विश्व महिला दिवस का सेलिब्रेशन चल रहा है। हम लोग अपने कला के माध्यम से पुरी में रेत एनिमेशन बनाया है। समाज के प्रगति में नारियों का बड़ा योगदान होता है, इस रेत एनिमेशन में हमने उसको दर्शाया है। उन्होंने कहा कि कोई डॉक्टर है, कोई वैज्ञानिक है और कोई पायलट है, इस तरह के अनगिनत उदाहण हैं, जो समाज के लिए काम कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं।

उन्होंने कहा कि लता मंगेशकर, पीवी सिंधु, विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसे कई महिलाओं के उदाहरण हैं, जिनका समाज को आगे ले जाने में बड़ा योगदान है। हम लोगों ने उनको सैल्यूट करते हुए सैंड एनिमेशन किया है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस देश में बड़े उत्साह और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के साथ-साथ लैंगिक समानता और उनके अधिकारों पर जोर देता है। वैश्विक स्तर पर विश्व महिला दिवस 2026 की थीम ‘गिव टू गेन’ है, जो दान और सहयोग की शक्ति पर जोर देती है। यानी जब हम महिलाओं को समर्थन, संसाधन, शिक्षा या अवसर देते हैं, तो पूरा समाज लाभान्वित होता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम