फिरोजपुर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान देने वाली 29 प्रमुख शख्सियतों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया। उन्होंने आज यहां आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पुलिस कर्मचारियों को प्रतिष्ठित ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ और शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से सम्मानित किया।
पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "ये स्टेट अवॉर्ड उन प्रमुख शख्सियतों की समर्पित सेवाओं और बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हैं, जिन्होंने जनहित में अपने-अपने क्षेत्रों में अथक मेहनत की है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरण प्रेमी, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य शख्सियतें शामिल हैं, जिन्होंने समाज कल्याण में सार्थक योगदान दिया है।"
मुख्यमंत्री ने बहादुरी के लिए बठिंडा के जगदेव सिंह को प्रमाण-पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए, जबकि मलेरकोटला से इंदरजीत सिंह, जालंधर से सुरिंदर जगत, जालंधर से सुनीता कपूर, बठिंडा से सुखदीप सिंह ढिल्लों, बठिंडा से अवतार सिंह मान, जालंधर से उपिंदर सिंह घई, शहीद भगत सिंह नगर से जसवीर सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से जतिंदर सिंह, अमृतसर से विनोद कुमार, अमृतसर से अवतार सिंह और संगरूर से अवतार सिंह को समाज सेवी के तौर पर; पटियाला से सतवीर कौर को कला के लिए; अमृतसर से निर्मल सिंह को समाज सेवा के लिए; जालंधर से मेहर मलिक, बरनाला से बेअंत सिंह बाजवा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर से संजीव सैनी, पटियाला से बाज सिंह, मलेरकोटला से डॉ. मोहम्मद अयूब खान, संगरूर से प्रेमलता और अमृतसर से परमजीत कौर को साहित्य के लिए; अमृतसर से डॉ. परमिंदर सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए; कपूरथला से तलविंदर सिंह और लुधियाना से सुखराज भुल्लर को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए तथा लुधियाना से कमलजीत सिंह, अमृतसर से कांता और एसएएस नगर से अशोक कुमार को शानदार सेवाओं के लिए प्रमाण-पत्र और अवॉर्ड प्रदान किए।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेड कांस्टेबल लवप्रीत सिंह, कांस्टेबल बेबी कुमार, लेडी कांस्टेबल चरणजीत, लेडी कांस्टेबल ममता रानी और सीनियर कांस्टेबल अंग्रेज सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित भी किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री ने पवनप्रीत पी.पी.एस., सुरिंदरा सिंह पी.पी.एस., अश्वनी कुमार पी.पी.एस., इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, सब-इंस्पेक्टर इंदरजीत कौर, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, ए.एस.आई. यादविंदर सिंह, ए.एस.आई. नरिंदर सिद्धू, ए.एस.आई. नवतेज सिंह बराड़, ए.एस.आई. जतिंदर सिंह, सीनियर कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह, सीनियर कांस्टेबल रमणप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजोत कौर और सीनियर कांस्टेबल अमरदीप सिंह को शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मेडल’ से भी सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी पुरस्कार विजेताओं की उनकी समर्पित भावना और सेवाओं के लिए सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान लोक कल्याण और पंजाब की प्रगति के लिए समर्पण और ईमानदारी से काम करने के लिए दूसरों को प्रेरित करता रहेगा।