Thursday, June 26, 2025
BREAKING
Hamirpur: निर्माणाधीन NH-3 की गुणवत्ता और देरी पर बिफरे सांसद अनुराग, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र हिमाचल सरकार की बड़ी पहल, गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के घर अब ई-स्कूटर से पहुंचेंगी दवाइयां Haryana में बढ़ते क्राइम पर कृष्ण पवार का बड़ा बयान, बोले- भूपेंद्र हुड्डा सरकार में क्राइम दर अधिक थी, नायाब सरकार में नियंत्रण IPO की ओर NSE का बड़ा कदम, SEBI को दो केस में ₹1,388 करोड़ का रिकॉर्ड सेटलमेंट ऑफर! Iran-Israel War: किसी का सगा नहीं चीन, 'पुराने दोस्त' ईरान को दिखाया ठेंगा ! जंग में अपने फायदे को दी पहल बिक्रम मजीठिया के घर बड़ी रेड, 29 मोबाइलों सहित जानें क्या कुछ हुआ बरामद Breaking : विजिलेंस हिरासत में बिक्रम मजीठिया! Punjab : 'आप' में हलका इंचार्जों की नियुक्ति, इन 5 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस की ई-रिक्शा चालकों से अपील, जल्द कर लें ये काम नहीं तो... पंजाब में Driving License को लेकर बड़ी राहत, अधिकारियों और कर्मचारियों को नए निर्देश

बाज़ार

Maggi लवर्स को नए साल में मिल सकता है झटका, बढ़ सकते हैं दाम! भारत-स्विट्जरलैंड के बीच की ये बात बनेगी वजह

17 दिसंबर, 2024 06:58 PM

मैगी, जो लगभग हर घर में खाई जाती है, अब जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने वाली है। अगर आप मैगी खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको आपको चौंका सकती है। मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले जल्द ही मैगी की कीमतों को बढ़ा सकती है। माना जा रहा है कि बढ़ी हुई कीमत एक जनवरी से लागू हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो मैगी लवर के लिए कंपनी का यह निर्णय निराशाजनक हो सकता है। कंपनी कितने रुपए बढ़ाने का निर्णय लेगी, अभी इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

आखिर क्यों बढ़ेगी कीमत?
यह मामला स्विट्जरलैंड की ओर से भारत का फेवरेट दर्जा छीने जाने के बाद पैदा हुआ है। दरअसल, स्विट्जरलैंड ने नेस्ले के खिलाफ अदालती फैसले के बाद भारत का सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र (MFN) का दर्जा न‍िलंब‍ित कर दिया है। इससे स्विट्जरलैंड में काम करने वाली भारतीय कंपनियों पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा। एक जनवरी 2025 से उन्हें ज्यादा टैक्स देना होगा।

 


यह फैसला भारत और स्विट्जरलैंड के बीच हुए दोहरे कराधान समझौते (डीटीएए) के एमएफएन प्रावधान को निलंबित करता है। इस दर्जे के तहत देश एक-दूसरे को व्यापार में विशेष छूट देते हैं। इस दर्जे के रद्द होने से भारतीय कंपनियों को स्विट्जरलैंड में अब ज्यादा टैक्स चुकाना होगा।

 

भारत में स्विस कंपनियों पर भी पड़ेगा असर
एमएफएन का दर्जा रद्द होने से स्विट्जरलैंड की कंपनियों को भी भारत में ज्यादा टैक्स देना होगा। मैगी की पेरेंट कंपनी नेस्ले स्विट्जरलैंड की है। जब नेस्ले ज्यादा टैक्स देगी तो इसका अगर मैगी पर भी पड़ेगा। नतीजन कंपनी को मैगी की कीमत बढ़ानी पड़ सकती है।

 

दूसरे प्रोडक्ट भी हो सकते हैं महंगे
बात सिर्फ मैगी पर ही खत्म नहीं होगी। भारत में बिकने वाले नेस्ले के दूसरे प्रोडक्ट भी महंगे हो सकते हैं। इसमें नेस्ले के डेयरी प्रोडक्ट, किट कैट चॉकलेट, आइसक्रीम, बेबी फूड आदि शामिल हैं। इन प्रोडक्ट की भी कीमत बढ़ सकती है।

 

कितनी बढ़ेगी कीमत?
एमएफएन का दर्जा खत्म होने के बाद स्विट्जरलैंड की कंपनियों को भारत में 10 फीसदी तक का डिविडेंड टैक्स देना होगा। अभी तक यह टैक्स दर 5 फीसदी थी। टैक्स की इस रकम को चुकाने के लिए कंपनियों को अपना प्रॉफिट कम करना पड़ सकता है। साथ ही वे मैगी समेत दूसरे प्रोडक्ट की कीमत बढ़ा सकती हैं। हालांकि कीमत कितनी बढ़ेगी, इसके बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

IPO की ओर NSE का बड़ा कदम, SEBI को दो केस में ₹1,388 करोड़ का रिकॉर्ड सेटलमेंट ऑफर!

IPO की ओर NSE का बड़ा कदम, SEBI को दो केस में ₹1,388 करोड़ का रिकॉर्ड सेटलमेंट ऑफर!

TVS लॉन्च करने जा रहा नए इंजन के साथ दो बाइक्स, जानें क्या होगा बदलाव

TVS लॉन्च करने जा रहा नए इंजन के साथ दो बाइक्स, जानें क्या होगा बदलाव

सैमसंग अमेरिका में गैलेक्सी जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन करेगा पेश

सैमसंग अमेरिका में गैलेक्सी जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन करेगा पेश

Bullet 350 और Classic 350 का जलवा, जानिए कौन सी बाइक ज्यादा बिकी

Bullet 350 और Classic 350 का जलवा, जानिए कौन सी बाइक ज्यादा बिकी

6000mAh बैटरी के साथ Oppo K13x 5G भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर

6000mAh बैटरी के साथ Oppo K13x 5G भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर

आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

आर्थिक आंकड़ों पर रहेगी बाजार की नजर

1 जुलाई से बड़ा बदलाव: दिल्ली में 62 लाख वाहन, 41 लाख टू-व्हीलर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

1 जुलाई से बड़ा बदलाव: दिल्ली में 62 लाख वाहन, 41 लाख टू-व्हीलर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

डेटा ब्रीच: इतिहास की सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटा चोरी! 16 अरब लोगों का डेटा लीक!

डेटा ब्रीच: इतिहास की सबसे बड़ी ऑनलाइन डेटा चोरी! 16 अरब लोगों का डेटा लीक!

भारत और मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली के बीच वर्चुअल वार्ता में सहयोग के कई क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा

भारत और मध्य अमेरिकी एकीकरण प्रणाली के बीच वर्चुअल वार्ता में सहयोग के कई क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा

Bajaj Chetak 3001 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 127 KM रेंज का दावा

Bajaj Chetak 3001 भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 127 KM रेंज का दावा