Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

15 अगस्त, 2026 07:24 PM

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान वंदे मातरम गीत की धुन बजाए जाने को लेकर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “स्वतंत्रता दिवस के पवित्र अवसर पर, आज लाल किले की प्राचीर पर, पहली बार सेना के बैंड द्वारा वंदे मातरम् गीत की धुन बजाई गई। इस ऐतिहासिक क्षण ने हर भारतीय को हर्ष और गौरव के भाव से अभिभूत कर दिया है। वंदे मातरम्!”

रक्षा मंत्री की ओर से एक और पोस्ट में लिखा गया, “लाल किले पर इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड (आईएसओ) के मेडल जीतने वालों से मिलकर बहुत खुशी हुई। इन युवा और होनहार चैंपियंस को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। साइंस ओलंपियाड में इतिहास रचने के लिए उन्हें बधाई दी। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि वे आगे भी भारत का मान बढ़ाते रहेंगे।”

रक्षा मंत्री ने एक और पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से भारत की रक्षा शक्ति के महत्व और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता को रेखांकित किया है। उन्होंने ड्रोन्स, हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा पर विशेष बल दिया है, जिनको लेकर रक्षा मंत्रालय काफी गंभीरता से काम कर रहा है।”

उनकी से एक और ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा गया, “आज लाल किले की प्राचीर से देश के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन बेहद शानदार और बेहतरीन था। अपने संबोधन में उन्होंने स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि ‘विकसित भारत’ की ओर भारत की यात्रा एक स्पष्ट विजन और अटूट प्रतिबद्धता से प्रेरित है।”

उन्होंने आगे लिखा, “आत्मनिर्भरता और ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ऊर्जा सुरक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, विनिर्माण और रक्षा क्षेत्र तक; युवाओं को एआई, कौशल और नवाचार से सशक्त बनाने से लेकर कनेक्टिविटी, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर को मजबूत करने तक – यह रोडमैप निश्चित रूप से महत्वाकांक्षी और व्यापक है।”

रक्षा मंत्री ने लिखा, “उनका संकल्प दृढ़ और स्पष्ट है: पूरे विश्वास के साथ सुधार करना, युवाओं को सशक्त बनाना, देश को मजबूत करना और भारत को एक वैश्विक महाशक्ति बनाना। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के नाम प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का लिंक यहां दिया गया है।” (इनपुट-आईएएनएस)

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर