Monday, September 08, 2025
BREAKING
भुखमरी से जूझ रहे गाजा पर गिरी गाज: इजराइली सेना का सख्त फरमान-तुरंत खाली करो शहर क्रिकेट के बाद धोनी की फिल्मों में जबरदस्त एंट्री, द चेज के टीजर में गोलियां चलाते आए नजर Bihar Politics: "केरल से कश्मीर तक दिखा इंडी गठबंधन का भारत और बिहार विरोधी चेहरा", सम्राट चौधरी का तीखा हमला Punjab: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे मशहूर पंजाबी एक्टर बीनू ढिल्लों धनबाद खदान हादसे में 3 और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात अब ऑनलाइन खाना हुआ महंगा: फेस्टिव सीजन से पहले Zomato और Swiggy ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, जानें क्या है नया चार्ज CM नीतीश ने सिवान को दी बड़ी सौगात, 558 करोड़ की 9 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास एवं कार्यारंभ यूपी के इस जिले में तेजी से फैल रहा 'टोमेटो फीवर', 9 बच्चे बीमार; स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, जानिए इसके लक्षण Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी और खूनी चंद्र ग्रहण, इतने बजे दिखेगा ब्लड मून, जान लें यह जरुरी बातें सावधान! भारत में एंड्रॉयड यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने केंद्र पर बोला जोरदार हमला, कहा- कभी अमेरिका तो कभी चीन के सामने गिड़गिड़ा रही सरकार

04 सितंबर, 2025 07:18 PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने भारत की प्रतिष्ठा को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ‘‘कभी अमेरिका के सामने तो कभी चीन के सामने भीख मांग रही है''।


अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासियों पर हमलों से संबंधित सरकारी संकल्प पर राज्य विधानसभा में चर्चा में भाग लेते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ‘‘तानाशाही मानसिकता'' है। भाजपा ‘‘पश्चिम बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना'' चाहती है। बनर्जी ने जैसे ही इस संकल्प पर बोलना शुरू किया तो हंगामा होने लगा।


उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने विदेशी ताकतों के सामने भारत की प्रतिष्ठा बेच दी है। केंद्र सरकार कभी चीन के सामने गिड़गिड़ा रही है, तो कभी अमेरिका के सामने। वे देश नहीं चला सकते, राष्ट्र के हितों की रक्षा नहीं कर सकते, फिर भी हमें उपदेश देने की हिम्मत रखते हैं।''


मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली प्रवासी श्रमिकों पर कथित हमलों पर चर्चा को रोकने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने दावा किया, ‘‘भाजपा बंगाली प्रवासियों पर हमलों को लेकर चर्चा के खिलाफ क्यों है? ऐसा इसलिए है... क्योंकि ये घटनाएं पार्टी शासित राज्यों में हो रही हैं। वे सच्चाई को दबाना चाहते हैं।''


'भाजपा स्पष्ट रूप से बांग्ला विरोधी है...'
सदन में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। विपक्षी पार्टी की नारेबाजी के बीच अपनी बात कहने की कोशिश करते हुए बनर्जी ने पूछा, ‘‘भाजपा मुझे इस सदन में बोलने क्यों नहीं दे रही है?'' उन्होंने कहा, ‘‘हम हिंदी या किसी अन्य भाषा के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन भाजपा स्पष्ट रूप से बांग्ला विरोधी है। उनका रवैया औपनिवेशिक और तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है। वे पश्चिम बंगाल को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं।''


भाजपा तानाशाहों की पार्टी है- ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के ‘‘वैचारिक पूर्वजों'' ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के साथ विश्वासघात किया था। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा तानाशाहों की पार्टी है। उनके पूर्वजों ने भारत की आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी, उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया।'' नोकझोंक बढ़ने पर, सत्ता पक्ष के कुछ विधायक विपक्षी दलों की ओर दौड़ पड़े, जिससे मार्शलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हंगामे की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री को अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Bihar Politics:

Bihar Politics: "केरल से कश्मीर तक दिखा इंडी गठबंधन का भारत और बिहार विरोधी चेहरा", सम्राट चौधरी का तीखा हमला

धनबाद खदान हादसे में 3 और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात

धनबाद खदान हादसे में 3 और शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई सात

अब ऑनलाइन खाना हुआ महंगा: फेस्टिव सीजन से पहले Zomato और Swiggy ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, जानें क्या है नया चार्ज

अब ऑनलाइन खाना हुआ महंगा: फेस्टिव सीजन से पहले Zomato और Swiggy ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म फीस, जानें क्या है नया चार्ज

CM नीतीश ने सिवान को दी बड़ी सौगात, 558 करोड़ की 9 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास एवं कार्यारंभ

CM नीतीश ने सिवान को दी बड़ी सौगात, 558 करोड़ की 9 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास एवं कार्यारंभ

यूपी के इस जिले में तेजी से फैल रहा 'टोमेटो फीवर', 9 बच्चे बीमार; स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, जानिए इसके लक्षण

यूपी के इस जिले में तेजी से फैल रहा 'टोमेटो फीवर', 9 बच्चे बीमार; स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, जानिए इसके लक्षण

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी और खूनी चंद्र ग्रहण, इतने बजे दिखेगा ब्लड मून, जान लें यह जरुरी बातें

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी और खूनी चंद्र ग्रहण, इतने बजे दिखेगा ब्लड मून, जान लें यह जरुरी बातें

सावधान! भारत में एंड्रॉयड यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

सावधान! भारत में एंड्रॉयड यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, सरकार ने जारी किया हाई अलर्ट

बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में ट्रंप का मदद के नाम नया खेल ! नूर खान एयरबेस पर उतरा अमेरिकी सैन्य विमान,  भारतीय एजेंसियां अलर्ट

बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में ट्रंप का मदद के नाम नया खेल ! नूर खान एयरबेस पर उतरा अमेरिकी सैन्य विमान, भारतीय एजेंसियां अलर्ट

GST में बड़े सुधारों का राज खुला: वित्त मंत्री ने कहा- PM मोदी के एक फोन कॉल से शुरू हुआ था काम

GST में बड़े सुधारों का राज खुला: वित्त मंत्री ने कहा- PM मोदी के एक फोन कॉल से शुरू हुआ था काम

मुंबई के बड़े अस्पताल को बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल

मुंबई के बड़े अस्पताल को बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, लोगों में दहशत का माहौल