Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन: ईरान ने यूनेस्को को लिखा खत बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, 118 की मौत 1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा चार मुकाबलों की सीरीज खेलने अर्जेंटीना जाएगी भारतीय महिला हॉकी टीम

राष्ट्रीय

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

07 अप्रैल, 2026 01:18 PM

गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का पावन प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, ओम बिरला सहित मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की जीवन गाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद दी चादर’ गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु तेग बहादुर ने धर्म त्यागने के बजाय प्राण त्यागना उचित समझा। उन्होंने क्रूर शासकों के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहकर करुणा व संवेदना की मिसाल स्थापित की। गुरु साहिब की जीवन गाथा का स्मरण कर मन गर्व से भर जाता है।”

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नवम पातशाही, गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। त्याग, तपस्या और अदम्य साहस के प्रतीक गुरु तेग बहादुर ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। वे केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि मानवता के रक्षक और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने वाले महान योद्धा भी थे। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सिख पंथ के नौवें गुरु, ‘हिन्द दी चादर’ गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनका तप, त्याग और बलिदान मय जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ा होना और सत्य, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहना ही सच्ची साधना है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सिख धर्म के नौवें गुरु, हिन्द दी चादर, गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन करता हूं। तप, त्याग और करुणा के साथ आपने मानवता के कल्याण का संदेश दिया। आपका शौर्य धर्म की रक्षा के लिए अनंतकाल तक प्रेरणा देता रहेगा।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मानवता के रक्षक, साहस के प्रतीक, ‘हिंद की चादर’ नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर महाराज के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! गुरु साहिब का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, धैर्य और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

शेरनी हैं ममता बनर्जी, भाजपा कुछ भी कर ले, बंगाल में उनका प्रभाव रहेगा बरकरार: संजय राउत

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों को मिलेगा कानूनी दर्जा, सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जताया आभार

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी ने असम की संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाया : अमित शाह

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल में यूडीएफ की सरकार बनने का किया दावा

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने लायक नहीं, देश की जनता से मांगें माफी : रविशंकर प्रसाद

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’