Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’ पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दी आर्थिक सहायता

राष्ट्रीय

केरल चुनाव: बेपोर में अमित शाह के रोड शो से उत्साहित जनता बोली, हम चाहते हैं बदलाव

05 अप्रैल, 2026 07:28 PM

केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए उम्मीदवार केपी प्रकाश बाबू के समर्थन में रोड शो के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को बेपोर पहुंचे। इस रोड शो को लेकर स्थानीय लोगों और भाजपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह रोड शो मथोट्टम बिजिथ जंक्शन से शुरू होकर नदुवट्टम और पेराचनंगड़ी जैसे प्रमुख इलाकों से गुजरेगा। यह कार्यक्रम 9 अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा है।

रोड शो से पहले ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे हैं। एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से कहा, “हमारे नेता अमित शाह के लिए यहां बहुत लोग इकट्ठा हुए हैं। हम बहुत खुश हैं।” वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “हम बदलाव चाहते हैं और चाहते हैं कि यहां भाजपा की सरकार बने। अमित शाह के आने को लेकर हम उत्साहित हैं।”

एक भाजपा समर्थक ने दावा किया, “इस बार हर सीट भाजपा को मिलेगी। हम बदलाव चाहते हैं और हमारा समर्थन अमित शाह के साथ है।” एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने भी उम्मीद जताई कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बने और शीर्ष नेतृत्व का दौरा इस दिशा में अहम साबित होगा।

रोड शो को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इससे पहले कल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के तिरुवल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय केरलम! जय विकसित केरलम!’ के नारों के साथ की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केरल में एनडीए के प्रति लोगों का बढ़ता विश्वास साफ नजर आ रहा है। उन्होंने खासतौर पर महिलाओं के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार राज्य का माहौल बदला हुआ दिख रहा है और यह एक बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

बंगाल SIR : न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के बाद 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज से सबरीमाला मामले की लंबे समय से लंबित समीक्षा पर करेगा सुनवाई

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

पहले आजमगढ़ के नाम पर लोग होटल में कमरा नहीं देते थे, आज आपका स्वागत होगा: सीएम योगी

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 8–10 अप्रैल को अमेरिका दौरे पर

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

पीएम मोदी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, कहा- ‘स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए मिलकर करें काम’

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

अमरावती बनी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी, केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया तेज आंधी का अलर्ट

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना, पाक मंत्री की 'धमकी' पर उठाए सवाल

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त